RR vs DC Pitch Report: आईपीएल 2026 में अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं अब सभी टीमों के बीच प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने की होड़ मची हुई है। आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 1 मई को शाम 7.30 बजे से जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान इस सीजन में शानदार खेल दिखा रही है तो वहीं दिल्ली का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है। दिल्ली को पिछले मुकाबले में आरसीबी से 9 विकेट से हार मिली थी। वहीं राजस्थान ने पिछले मुकाबले में अजेय रही पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर अच्छे फॉर्म में है।
