RR vs LSG Highlights: IPL 2025 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। आखिरी ओवर तक चलने वाले इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने जीत दर्ज की। अंतिम ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 9 रनों की जरुरत थी। वहीं इस ओवर में राजस्थान मात्र 6 रन ही बना पाई। इस तरह लखनऊ ने राजस्थान को इस मुकाबले को दो रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने राजस्थान को 181 रनों का टारगेट दिया है। राजस्थान की टीम 20 ओवर में 178 रन ही बना पाई।
