RR vs LSG: राजस्थान को जीत से कम कुछ मंजूर नहीं, मैच से पहले जानें प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट

RR vs LSG: इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स, दोनों ही टीमें जीत के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी। क्योंकि दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच गंवा चुकी हैं। राजस्थान को अपने होम ग्राउंड में ही RCB के हाथों हार का सामना करना पड़ा था

अपडेटेड Apr 19, 2025 पर 10:00 AM
RR vs LSG, IPL 2025 : राजस्थान को हर हाल में चाहिए जीत

RR vs LSG, IPL 2025 : IPL 2025 यानी इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन को शुरु हुए 28 दिन बीत चुके है। इस सीजन के 28 दिनों में अब तक कई बेहतरीन मुकाबले देखने को मिले हैं। वहीं आईपीएल 2025 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा। यह मुकाबला 19 अप्रैल को शान 7.30 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला राजस्थान के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स, दोनों ही टीमें जीत के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी। क्योंकि दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच गंवा चुकी हैं। राजस्थान को अपने होम ग्राउंड में ही RCB के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। तो चलिए मैच से पहले जानते हैं LSG या RR में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड


सबसे पहले जान लेते हैं कि LSG और RR के बीच कितनी बार भिड़ंत हुई और कौन कितनी बार बाजी मार चुका है। आंकड़ों पर नजर डालें, तो लखनऊ और राजस्थान के बीच 5 मैच खेले जा चुके हैं, वहीं जीत हार के आंकड़े को देखें तो राजस्थान की टीम थोड़ी आगे नजर आती है। 5 मैचों में से 1 बार LSG विनर रही है, जबकि 4 मैच में RR की जीत हुई है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों का कोई रिजल्ट नहीं आया।

इन मैचों में दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर देखें, तो लखनऊ का हाईएस्ट स्कोर 196 और राजस्थान का 199 हाईएस्ट स्कोर रहा है। वहीं अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो RR का 144 और LSG का 154 रहा है।

आंकड़ों के बाद अब बात करते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की। तो सबसे पहले जानते हैं लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 के बारे में

LSG की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11 में एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश राठी, आकाश दीप, आवेश खान। जबकि रवि बिश्नोई बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलेंगे।

LSG की इस प्लेइंग 11 में कितने बैट्समैन, बॉलर और ऑल राउंडर हैं, वो भी जान लेते हैं:

एडेन मार्कराम (बैटर)

मिशेल मार्श (ऑल राउंडर)

निकोलस पूरन (बैटर)

कप्तान ऋषभ पंत (विकेटकीपर बैटर)

आयुष बडोनी (ऑल राउंडर)

डेविड मिलर (बैटर)

अब्दुल समद (ऑल राउंडर)

शार्दुल ठाकुर (ऑल राउंडर)

दिग्वेश राठी (बॉलर)

आकाश दीप (बॉलर)

आवेश खान (बॉलर)

पिछले मुकाबले की तरह इस मैच में भी एडेन मार्कराम और मिशेल मार्श ओपनिंग के लिए आ सकते हैं। वहीं तीन नंबर पर निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए आएंगे। ऋषभ पंत और डेविड मिलर चौथे और पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।

अब देखते हैं इस मैच में कैसी होगी RR की प्लेइंग 11

RR की संभावित प्लेइंग 11, संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रियान पराग , नितीश राणा, शिमरन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, वानिंदु हसरंगा और फजल फारूकी शामिल हो सकते हैं। जबकि ध्रुव जुरेल और कुमार कार्तिकेय इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं।

पहले तीन मैचों में राजस्थान की कप्तानी रियान पराग के हाथों में थी। वहीं अब संजू सैमसन की कप्तान का रूप में वापसी की है और पिछले तीन मैचों से वो टीम की कमान संभाले हुए हैं। बेंगलुरु के खिलाफ मैच में यशस्वी जयसवाल और संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। तीसरे नंबर पर नितीश राणा बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। वहीं चौथे नंबर पर रियान पराग बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।

RR की इस प्लेइंग 11 में कितने बैट्समैन, बॉलर और ऑल राउंडर हैं, वो भी जान लेते हैं:

यशस्वी जयसवाल (बैट्समैन)

रियान पराग (बैट्समैन)

कप्तान संजू सैमसन (बैट्समैन)

शिमरन हेटमायर (बैट्समैन)

नितीश राणा (ऑलराउंडर)

जोफ्रा आर्चर (बॉलर)

महेश थीक्षाना (बॉलर)

तुषार देशपांडे (बॉलर)

संदीप शर्मा (बॉलर)

वानिंदु हसरंगा (बॉलर)

फजल फारूकी (बॉलर)

जानें पिच रिपोर्ट

ये तो रहा टीम और प्लेइंग 11 का लेखा-जोखा अब आते हैं, पिच रिपोर्ट पर। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल 2025 के सीजन का पहला मैच 13 अप्रैल को खेला गया था। पहले मैच में यहां बड़ा स्कोर तो देखने को नहीं मिला था पर आरसीबी ने तूफानी बल्लेबाजी की थी। यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। पिछले सीजन में भी यहां काफी रन देखने को मिले थे। लेकिन यहां गेंदबाजों के लिए भी कुछ मदद है। नई गेंद से गेंदबाजों को यहां काफी फायदा मिलता है। हालांकि एक बार गेंद हल्की पुरानी होते ही बल्ले पर आसानी से आने लगती है। जिसके चलते यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। अगर गेंदबाजी के नजरिए से की बात करें, तो इस पिच पर शुरू में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है।

अब तक सवाई मानसिंह स्टेडियम में कुल 58 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 37 मैच जीते। चेज करने वाली टीम ने 21 मैच जीते।

कैसा रहेगा जयपुर का मौसम

अब बात कर लेते हैं वेदर रिपोर्ट के बारे में। मौसम के मिजाज को देखें तो 19 अप्रैल को होने वाले IPL के इस 36वें मैच के दौरान बारिश पड़ने की आशंका ना के बराबर है। उत्तर भारत में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। जयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है। मैच के समय भी इसके 30 से ऊपर रहने की संभावना है। अगर मौसम किसी तरह से मुकाबले को खराब करता है तो दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।