RR vs LSG Pitch Report: लखनऊ बिगाड़ सकती है राजस्थान के प्लेऑफ का खेल? जानें कैसी होगी जयपुर की पिच
RR vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2026 में 19 मई को राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीमें जयपुर में आमने-सामने होंगी। आईपीएल के प्लेऑफ की रेस में राजस्थान रॉयल्स अभी भी बनी हुई हैं वहीं लखनऊ पहले ही बाहर हो गई है। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
RR vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2026 का 64वां मुकाबला राजस्थान और लखनऊ के बीच खेला जाएगा
RR vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ चला है। आईपीएल में प्लेऑफ के मुकाबले 26 मई से खेले जाएंगे। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाली इस सीजन की पहली टीम बन गई है। वहीं अब 7 टीमों के बीच बाकी बचे तीन स्पॉट के लिए लड़ाई है। आईपीएल 2026 का 64वां मुकाबला मंगलवार 19 मई को राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। ये मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां दोनों टीमें जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
आईपीएल के प्लेऑफ की रेस में राजस्थान रॉयल्स अभी भी बनी हुई है वहीं लखनऊ की टीम पहले ही बाहर हो गई है। वहीं लखनऊ के लिए सम्मान बचाने की लड़ाई है। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स को 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टीम की हालत इस समय मुश्किल में नजर आ रही है, क्योंकि उसने अपने पिछले पांच मुकाबलों में से चार गंवाए हैं और लगातार तीन मैच हार चुकी है। टीम 12 मैचों में 12 अंक के साथ राजस्थान के पास अब सिर्फ दो मुकाबले बचे हैं, इसलिए प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए टीम को दोनों मैच जीतने होंगे। अब टीम अपने आखिरी होम मैच के लिए जयपुर लौट रही है, जहां इस सीजन में उसे अब तक एक भी जीत नहीं मिली है।
लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। टीम ने अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। लखनऊ के फिलहाल 12 मैचों में 8 अंक हैं और टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है। अब बाकी बचे दो मैच जीतकर टीम सीजन का अंत अच्छे तरीके से करना चाहेगी।
दूसरी बार आमने-सामने दोनों टीमें
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 22 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने शानदार जीत दर्ज की थी।
दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक कुल 7 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें राजस्थान ने 5 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ की टीम 2 मुकाबले जीतने में सफल रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा।
मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेट कीपर), एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: जोश इंग्लिस
कैसा होगा जयपुर के पिच का मिजाज
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां की सीधी बाउंड्री बड़ी हैं, जिससे बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में मेहनत करनी पड़ती है। मैच के बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को पिच से अच्छी पकड़ और टर्न मिलता है, जबकि तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी मूवमेंट मिल सकती है। यह मैदान बड़े स्कोर वाले मैचों के लिए जाना जाता है। वहीं यहां गेंदबाजों को भी अच्छा फायदा मिलता है।
बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?
जयपुर में 19 मई को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। वेदर रिपोर्ट के अनुसार मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। पूरे दिन धूप रहने का अनुमान है और मुकाबले के समय तापमान करीब 41 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।