आईपीएल 2026 के डबल हेडर का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक दूसरे के आमने-सामने हैं। वहीं एमएस धोनी इस मैच का हिस्सा नहीं है, फैंस बेसब्री से धोनी की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं टॉस के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया की मैदान पर कब होगी धोनी की वापसी।
गायकवाड़ ने बताया कि एमएस धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं, लेकिन वे जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि पिंडली की चोट के कारण धोनी इस मैच में नहीं खेल पा रहे हैं और टीम होटल से ही मुकाबला देख रहे हैं।
मैच से पहले टॉस के दौरान गायकवाड़ ने कहा, “वह होटल में बैठकर हमारा मैच देख रहे हैं और हमें सपोर्ट कर रहे हैं, यह तय है। लेकिन बहुत जल्द, काफी जल्द, वह मैदान पर वापस नजर आएंगे।” चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस चेपॉक में हुए प्री-सीजन ‘रोर’ इवेंट के बाद से धोनी को मैदान पर खेलते नहीं देख पाए हैं। बता दें धोनी पिंडली में खिंचाव की वजह से रिहैब कर रहे हैं।
इस मैच में कर सकते हैं वापसी
धोनी को शुक्रवार को मैच से एक दिन पहले ट्रेनिंग करते हुए देखा गया। इससे पहले आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वह 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुकाबले में वापसी करने का लक्ष्य बना रहे हैं। पिछले कुछ मैचो में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है और बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों में ही कमजोर प्रदर्शन नजर आ रहा है।
धोनी के बिना CSK की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और खलील अहमद