आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात ने राजस्थान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब फाइनल में गुजरात की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मुकाबला करेगी। दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ओपनिंग करते हुए तेज अंदाज में बल्लेबाजी की और सिर्फ 32 गेंदों में 58 रन बनाए। साई ने कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 167 रन की बड़ी साझेदारी की, जिससे गुजरात को मजबूत शुरुआत मिली। वहीं इस मैच के दौरान साई सुदर्शन ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाज़ी के बावजूद एक बार फिर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अपना विकेट गंवा दिया। गुजरात टाइटन्स की पारी के 13वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश के दौरान उनके हाथ से बैट छूट गया और पीछे जाकर स्टंप्स से टकरा गया, जिसके कारण उन्हें हिट-विकेट आउट करार दिया गया। खास बात यह रही कि इससे पहले भी इस सीजन के पहले क्वालीफायर में वह इसी तरह आउट हुए थे। लगातार दो आईपीएल मैचों में हिट-विकेट होने के साथ सुदर्शन के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसे कोई बल्लेबाज अपने खाते में नहीं देखना चाहेगा।
तमिलनाडु के बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन साल 2022 में आईपीएल डेब्यू के बाद से गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। साई टी20 क्रिकेट में तीन बार हिट-विकेट आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
T20 में हिट-विकेट आउट होने वाले भारतीय (कई बार)
पुरुषों के T20 में सबसे ज्यादा हिट-विकेट आउट
साई सुदर्शन अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार हिट-विकेट आउट होने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। वह शोएब मलिक और आंद्रे रसेल के साथ तीन-तीन बार हिट विकेट आउट हो चुके हैं। वहीं आईपीएल में एक से ज्यादा बार हिट-विकेट आउट होने वाले वह पहले बल्लेबाज़ हैं।