Get App

RCB vs GT: शुभमन का कैच लेने के बाद विराट ने किया था एग्रेसिव सेलिब्रेशन, मैच जीतने के बाद गिल का पोस्ट वायरल

RCB vs GT: गुजरात और आरसीबी के मुकाबले के दौरान विराट कोहली ने शुभमन गिल का शानदार कैच पकड़ा। वहीं कैच लेने के बाद विराट कोहली ने अग्रेसिव अंदाज में इस विकेट को सेलिब्रेट किया था। मैच खत्म होने के बाद शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड May 01, 2026 पर 3:05 PM
RCB vs GT: शुभमन का कैच लेने के बाद विराट ने किया था एग्रेसिव सेलिब्रेशन, मैच जीतने के बाद गिल का पोस्ट वायरल
शुभमन गिल ने तेज शुरुआत करते हुए सिर्फ 17 गेंदों में 43 रन बना दिए

RCB vs GT: आईपीएल 2026 में 42वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अहमदाबाद में खेला गया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी की पूरी टीम 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑल आउट हो गई। टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 15.5 ओवर में 6 विकेट खोकर आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया। वहीं मैच जीतने के बाद शुभमन गिल का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गिल ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

अहमदाबाद में लगभग 90 हजार दर्शकों के सामने खेले गए मुकाबले के दौरान विराट कोहली ने शुभमन गिल का शानदार कैच पकड़ा। वहीं कैच लेने के बाद विराट कोहली ने अग्रेसिव अंदाज में इस विकेट को सेलिब्रेट किया था। मैच खत्म होने के बाद शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें विराट कोहली के साथ उनकी एक फोटो भी थी। गिल ने पोस्ट में लिखा, “बोल्ड खेलो जेसन होल्डर। आज रात टीम ने बोल्ड परफॉर्मेंस दी।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें