Pat Cummins: IPL में छुट्टी मनाने आते हैं पैट कमिंस? खुद किया इस बात का खुलासा

Pat Cummins: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। कप्तान पैट कमिंस ने टीम को तीन सीजन में दूसरी बार प्लेऑफ तक पहुंचाया। वहीं कमिंस ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्रायोरिटी ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना है। वहीं आईपीएल टूर्नामेंट उनके छुट्टियों वाले समय में फिट हो जाता है

अपडेटेड May 22, 2026 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
पैट कमिंस ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्रायोरिटी ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना है।

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। वहीं कप्तान पैट कमिंस ने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को तीन सीजन में दूसरी बार प्लेऑफ तक पहुंचाया है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले से पहले हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने साफ संकेत दिए कि आईपीएल उनके करियर की सबसे बड़ी प्रायोरिटी नहीं है। पैट कमिंस ने कहा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना उनके लिए ज्यादा अहम है, वहीं आईपीएल को वह अपने करियर का सिर्फ एक हिस्सा मानते हैं।

कब लगी थी कमिंस को चोट

पैट कमिंस पिछले साल लगी कमर की चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए थे, जिसकी वजह से वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल के करीब सात मुकाबले नहीं खेल सके। दिसंबर और जनवरी में उन्होंने एशेज सीरीज का एक टेस्ट मैच खेला था, लेकिन उसके बाद फिटनेस पर ध्यान देने के लिए उन्होंने क्रिकेट से लंबा ब्रेक ले लिया।


ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट हैं प्रायोरिटी

पैट कमिंस ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्रायोरिटी ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना है। ESPN क्रिकइन्फो से बात करते हुए पैट कमिंस ने कहा, “मेरे लिए कुछ भी नहीं बदला है। ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना मेरी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। टेस्ट टीम के कप्तान के तौर पर मैं कोई भी टेस्ट मैच मिस नहीं करना चाहता और कोशिश करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहूं।”

ब्रेक के दौरान होता है आईपीएल

जब पैट कमिंस से पूछा गया कि उनके करियर में आईपीएल और सनराइजर्स हैदराबाद की जगह कहां है, तो उन्होंने कहा कि ये टूर्नामेंट उनके छुट्टियों वाले समय में फिट हो जाता है। कमिंस ने कहा, “आईपीएल की अच्छी बात ये है कि ये आमतौर पर हमारे ब्रेक के दौरान होता है, इसलिए इसे खेलना आसान रहता है। लेकिन मेरी सबसे बड़ी प्रायोरिटी अब भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ही है और अगले कुछ सालों तक इसमें बदलाव होने की संभावना नहीं है।”

फ्रेश महसूस कर रहा

अपनी फिटनेस को लेकर पैट कमिंस ने कहा कि उन्होंने लंबा ब्रेक इसलिए लिया था ताकि उनका शरीर पूरी तरह से तरोताजा हो सके। पैट कमिंस ने कहा, “मैं पिछले चार महीनों से सच में बहुत फ्रेश महसूस कर रहा हूं। मैंने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला, इसलिए फिजिकली तौर पर मैं शायद पिछले छह या सात सालों में सबसे बेहतर महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं जितने समय तक बाहर रहा, उसका बड़ा कारण आने वाले 18 महीनों के व्यस्त कार्यक्रम को ध्यान में रखना था।”

हैदराबाद के पास टॉप-2 में पहुंचने का मौका

पैट कमिंस की वापसी के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी काफी मजबूत नजर आई है। उन्होंने कई मैचों में अहम विकेट लिए और अच्छी गेंदबाजी से टीम को फायदा पहुंचाया। अब हैदराबाद की टीम शुक्रवार, 22 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी। अगर टीम बड़े अंतर से जीत दर्ज करती है, तो उसके पास टॉप-2 में पहुंचने का मौका बना रह सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।