SRH vs DC Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज हैदराबाद में किसका होगा बोलबाला? एसआरएच से भिड़ेगी दिल्ली, जानें कैसी होगी पिच

SRH vs DC Pitch Report: आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स 21 अप्रैल को हैदराबाद में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर यहां आई हैं। पॉइंट्स टेबल हैदराबाद चौथे स्थान पर हैं तो वहीं दिल्ली 5वें स्थान पर हैं। मुकाबले से पहले जाने हैदराबाद की पिच पर गेंदबाज या बल्लेबाज किसका दबदबा होगा और कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अपडेटेड Apr 20, 2026 पर 7:06 PM
Story continues below Advertisement
SRH vs DC Pitch Report: मैच से पहले जानें SRH या DC में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है

SRH vs DC Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का कारवां अब अपने 5वें हफ्ते में आ गया है। आईपीएल में अब तक कुल 30 रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं आईपीएल के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच 21 अप्रैल को शाम 7.30 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर यहां आई हैं। इस मुकाबले को जीतकर दोनों ही टीमें अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद अब तक खेले 6 मुकाबलों में 3 में जीत और 3 में हार मिली है। वहीं पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद चौथे स्थान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक खेले 5 मुकाबलों में 3 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। पॉइंट्स टेबल में दिल्ली की टीम 5वें नंबर पर है।

मैच से पहले जानें SRH या DC में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।


कैसी होगी हैदराबाद का पिच

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां का आउटफील्ड तेज होने के कारण रन बनाना आसान रहता है और गेंद अच्छे उछाल के साथ आती है। यहां पर अक्सर बड़े स्कोर वाले टी20 मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि मैच आगे बढ़ने पर पिच थोड़ी धीमी हो जाती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने लगती है। इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर रहा है और पहली पारी का औसत स्कोर करीब 172 रन के आसपास रहता है।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 26 मैच खेले गए हैं। इनमें हैदराबाद ने 13 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली की टीम 11 बार जीतने में सफल रही है। इसके अलावा एक मैच टाई रहा और एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल पाया।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर: हर्ष दुबे

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।