SRH vs PBKS Pitch Report: हैदराबाद में होगी रनों की बारिश या विकेटों की लगेगी झड़ी? जानें कैसी होगी पिच

SRH vs PBKS Pitch Report: आईपीएल 2026 में 6 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम हैदराबाद में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर अपनी जीतना चाहेंगी। वहीं पहले मैच में पंजाब किंग्स से हारने के बाद हैदराबाद इस बार जीत हासिल कर हिसाब बराबर करना चाहेगी। जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 ओवर पिच रिपोर्ट

अपडेटेड May 05, 2026 पर 7:13 PM
Story continues below Advertisement
SRH vs PBKS Pitch Report: पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर यहां आई हैं

SRH vs PBKS Pitch Report: आईपीएल 2026 में अब सभी 10 टीमों के बीच प्लेऑफ की दौड़ शुरू हो गई है। प्लेऑफ में अपनी जगह मजबूत करने के इरादे से 6 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आपस में भिड़ेंगे। आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम 7:30 से खेला जाएगा। दोनों टीमों की इस सीजन का ये दूसरा मुकाबला है। इससे पहले 11 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी है। वहीं पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम पंजाब से मिली हार का बदला लेना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7.30 बजे से होगी।

पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर यहां आई हैं। वहीं इस मुकाबले में वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी। सनराइजर्स हैदराबाद फिलहाल 10 मैचों में 6 जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। दूसरी ओर पंजाब किंग्स 9 मैचों में 6 जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर हैं।

मैच से पहले जानें SRH vs PBKS में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।


दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच अब तक टी20 में कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स ने 17 मुकाबलों में जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मैच टाई नहीं हुआ है और न ही कोई मुकाबला बिना नतीजे के खत्म हुआ है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (WK), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (C), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, साकिब हुसैन

इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (WK), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (C), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैश्यक

कैसी होगी हैदराबाद की पिच

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है और बड़े शॉट खेलना आसान होता है, जिससे अक्सर हाई स्कोर देखने को मिलते हैं। वहीं गेंदबाज अगर सही लाइन और लेंथ बनाए रखें तो उन्हें भी मदद मिल सकती है। पिछले मैच में दिन के समय पिच का व्यवहार थोड़ा अलग था, लेकिन रात के मैच में हालात बदल सकते हैं। ओस पड़ने की संभावना रहती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी और आसान हो जाती है।

क्या बारिश डालेगी मुकाबले में खलल

हैदराबाद में मैच के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है, जहां तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दूसरी पारी में ओस का असर काफी ज्यादा हो सकता है, जिससे बल्लेबाजी आसान हो जाएगी और लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा आसान रहेगा। अच्छी बात यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए मैच बिना किसी रुकावट के पूरा खेला जा सकेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।