SRH vs RR Eliminator: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये करो या मरो का मुकाबला बुधवार 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एलिमिनेटर मुकाबला हारने वाली टीम का आईपीएल का सफर यहीं पर खत्म हो जाएगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम से भिड़ेगी और फिर फाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेगी। आईपीएल 2026 का फाइनल रविवार, 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
