SRH vs RR Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। वहीं आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच शाम 7.30 बजे हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में राजस्थान की टीम बेहतरीन फॉर्म में हैं। राजस्थान की टीम आईपीएल 2026 में खेले चारों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद को अब तक खेले 4 मैचों में केवल एक में ही जीत मिली है।
इस मुकाबले में राजस्थान की टीम जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं हैदराबाद की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। दोनों ही टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो कभी मैच को पलट सकते हैं। आइए मैच से पहले जानते हैं SRH या RR में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।
दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
सबसे पहले जान लेते हैं कि SRH और RR के बीच कितनी बार भिड़ंत हुई और कौन कितनी बार बाजी मार चुका है। आंकड़ों पर नजर डालें, तो हैदराबाद और राजस्थान के बीच 21 मैच खेले जा चुके हैं, वहीं जीत हार के आंकड़े को देखें तो हैदराबाद की टीम काफी आगे नजर आती है। 21 मैचों में से 12 बार हैदराबाद विनर रही है, जबकि 9 मैचों में राजस्थान की जीत हुई है। दोनों टीमों के बीच कोई भी मैच बिना रिजल्ट नहीं रहा है।
इन मैचों में दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर देखें, तो हैदराबाद का हाईएस्ट स्कोर 286 और राजस्थान का 242 हाईएस्ट स्कोर रहा है। वहीं अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो हैदराबाद का 127 और राजस्थान का 102 रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी रजत पाटिदार के पास है। आंकड़ों के बाद अब बात करते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की। तो सबसे पहले जानते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 के बारे में
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11 में अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और हर्षल पटेल। जबकि जयदेव उनादकट इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा शामिल हो सकते हैं। जबकि संदीप शर्मा बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल सकते हैं।
जानें कैसी होगी हैदराबाद की पिच
हैदराबाद की राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच को आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है, जहां बड़े शॉट्स और हाई स्कोर वाले मुकाबले अक्सर देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बन चुका है। हालांकि हाल के कुछ टी20 मैचों में यहां लक्ष्य का बचाव करने वाली टीमों को ज्यादा सफलता मिली है, जिससे टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी चुन सकता है। इस सीजन में यहां पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कम स्कोर वाला मैच देखने को मिला था, लेकिन इस बार दोनों टीमों की मजबूत बल्लेबाजी को देखते हुए बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही है।
मौसम के मिजाज की बात करें तो 13 अप्रैल को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले मैच के दौरान मौसम साफ रहने वाला है और बारिश की कोई चिंता नहीं है। एक्यूवेदर के अनुसार 13 अप्रैल को हैदराबाद में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, लेकिन शाम होते-होते हल्की ठंडक महसूस होगी। मैच के दौरान तापमान लगभग 37 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।