Get App

SRH vs RR Pitch Report: एक तरफ वैभव सूर्यवंशी तो दूसरी ओर अभिषेक शर्मा...होगी रोमांचक टक्कर, मैच से पहले यहां जानें सबकुछ

SRH vs RR Pitch Report: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल का 21वां मुकाबला 13 अप्रैल को हैदराबाद में खेला जाएगा। इस सीजन में राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन फॉर्म में हैं तो वहीं हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन खेल दिखाया है। दोनों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Apr 12, 2026 पर 11:05 PM
SRH vs RR Pitch Report: एक तरफ वैभव सूर्यवंशी तो दूसरी ओर अभिषेक शर्मा...होगी रोमांचक टक्कर, मैच से पहले यहां जानें सबकुछ
SRH vs RR Pitch Report: मैच से पहले जानें कैसी होगी राजस्थान और हैदराबाद की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

SRH vs RR Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। वहीं आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच शाम 7.30 बजे हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में राजस्थान की टीम बेहतरीन फॉर्म में हैं। राजस्थान की टीम आईपीएल 2026 में खेले चारों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद को अब तक खेले 4 मैचों में केवल एक में ही जीत मिली है।

इस मुकाबले में राजस्थान की टीम जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं हैदराबाद की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। दोनों ही टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो कभी मैच को पलट सकते हैं। आइए मैच से पहले जानते हैं SRH या RR में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

सबसे पहले जान लेते हैं कि SRH और RR के बीच कितनी बार भिड़ंत हुई और कौन कितनी बार बाजी मार चुका है। आंकड़ों पर नजर डालें, तो हैदराबाद और राजस्थान के बीच 21 मैच खेले जा चुके हैं, वहीं जीत हार के आंकड़े को देखें तो हैदराबाद की टीम काफी आगे नजर आती है। 21 मैचों में से 12 बार हैदराबाद विनर रही है, जबकि 9 मैचों में राजस्थान की जीत हुई है। दोनों टीमों के बीच कोई भी मैच बिना रिजल्ट नहीं रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें