IPL 2026 में अब तक नहीं दिखा जसप्रीत बुमराह का जादू, फॉर्म को लेकर गावस्कर ने कही ये बात

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की खराब फॉर्म एक बार फिर नजर आई। इस मैच में वह पूरे सीजन में सातवीं बार बिना विकेट लिए रहे और अपने चार ओवर में 45 रन खर्च कर बैठे है। बुमराह की फॉर्म पर भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने अपना रिएक्शन दिया है

अपडेटेड May 05, 2026 पर 3:54 PM
Story continues below Advertisement
सुनील गावस्कर ने जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन पर अपनी राय दी

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस अब तक खेले 10 मुकाबलों में 3 में ही जीत दर्ज कर पाई है। टीम का अगला मुकाबला 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। वहीं आईपीएल 2026 में मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस के इस स्टार खिलाड़ी ने 10 मैचों में सिर्फ तीन विकेट लिए हैं। वहीं बुमराह की फॉर्म पर भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने अपना रिएक्शन दिया है। सुनील गावस्कर के मुताबिक, बुमराह जरूरत से ज्यादा नई चीजें करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी नैचुरल लय बिगड़ रही है।

सातवीं बार बुमराह को नहीं मिला विकेट

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की खराब फॉर्म एक बार फिर नजर आई। इस मैच में वह पूरे सीजन में सातवीं बार बिना विकेट लिए रहे और अपने चार ओवर में 45 रन खर्च कर बैठे। हालांकि मुंबई इंडियंस ने 229 रन का बड़ा टारगेट आसानी से हासिल कर लिया, लेकिन बुमराह का स्पेल निराशाजनक रहा। उनके एक ओवर में 21 रन बने और एक नो-बॉल की वजह से उन्हें मिला हुआ विकेट भी गंवाना पड़ा।


सुनीव गावस्कर ने क्या कहा

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में सुनील गावस्कर ने जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा, “बुमराह पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह जरूरत से ज्यादा नई चीजें आजमा रहे हैं। वह विकेट लेने के मौके बना रहे हैं, लेकिन किस्मत उनका साथ नहीं दे रही है। उनकी गेंदबाजी की रफ्तार भी थोड़ी कम हुई है और ज्यादा प्रयोग करने की वजह से उन्हें नुकसान हो रहा है। उन्हें अपने बेसिक्स पर वापस आना चाहिए और वही करना चाहिए जो उनके लिए सबसे अच्छा काम करता है। नई चीजें ट्राई करने से उनकी लय बिगड़ रही है और किस्मत भी उनका साथ नहीं दे रही।”

बुमराह छह या सात नो-बॉल डाल चुके हैं

सुनील गावस्कर ने जसप्रीत बुमराह की गिरती फॉर्म के पीछे की तकनीकी वजहों को समझाते हुए कहा, “उनकी पसंदीदा धीमी गेंद की लेंथ अब पहले से ज्यादा फुल हो गई है। जो लाइन पहले ऑफ स्टंप को निशाना बनाती थी, वह अब लेग स्टंप की तरफ जा रही है। वह आमतौर पर ज्यादा नो-बॉल नहीं फेंकते, लेकिन इस सीजन में वह पहले ही छह या सात नो-बॉल डाल चुके हैं।” इस बार उन्होंने पहले से ज्यादा धीमी गेंदों का इस्तेमाल किया है। कई बार उन्होंने विकेट लेने के अच्छे मौके बनाए, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।