IPL 2026: 'अब कहां गई पर्ची...' LSG के बॉलर पर सुनील गावस्कर ने किया कमेंट, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल

Akash Singh: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान आकाश सिंह को बल्लेबाजों ने जमकर निशाना बनाया। आकाश ने अपने तीन ओवर में 54 रन देकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया। मुकाबले के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने तेज गेंदबाज आकाश सिंह पर कई तीखी टिप्पणियां कीं थी

अपडेटेड May 20, 2026 पर 6:53 PM
Story continues below Advertisement
सुनील गावस्कर की इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर कई फैंस नाराज नजर आए

Sunil Gavaskar: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल का 64वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ राजस्थान अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखे है। इस मुकाबले में लखनऊ के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। वहीं इस मैच के बाद पूर्व भारतीय कप्तान और कमेंटेटर सुनील गावस्कर काफी चर्चा में है। मुकाबले के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने तेज गेंदबाज आकाश सिंह पर कई तीखी टिप्पणियां कीं थी। वहीं सोशल मीडिया पर कई फैंस को सुनील गावस्कर की टिप्पणी पर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

चेन्नई के खिलाफ किया था अच्छा प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान आकाश सिंह को बल्लेबाजों ने जमकर निशाना बनाया। आकाश ने अपने तीन ओवर में 54 रन खर्च किए, जबकि सिर्फ एक विकेट हासिल किया। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में आकाश सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। ये उनका इस सीजन का पहला मैच था, जिसमें उन्होंने 26 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।


क्या था पूरा मामला

बता दें चेन्नई के खिलाप विकेट लेने के दौरान आकाश सिंह ने अपने जेब से एक पर्ची निकालकर जश्न मनाया, जिस पर लिखा था, “आकाश को पता है कि टी20 में विकेट कैसे लिए जाते हैं।” आकाश सिंह का यह सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वहीं राजस्थान के खिलाफ मैच में आकाश उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिस पर सुनील गावस्कर ने उन पर तंज कसा।

सुनील गावस्कर ने क्या कहा

मंगलवार को जब आकाश सिंह की गेंदों पर लगातार चौके-छक्के लग रहे थे, तब कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने उनके नोट वाले सेलिब्रेशन पर तंज कसा। गावस्कर ने कहा, “मैं पूछ रहा हूं, अब वो चिट कहां है? चिट तो जेब में रहती है ना? एक ओवर में आपको छह गेंदें मिलती हैं, हो सकता है एक गेंद पर विकेट मिल जाए, लेकिन बाकी पांच गेंदों पर आपकी जमकर पिटाई हो रही है। उसने 17 गेंदों में 48 रन दे दिए हैं।”

लोगों ने किया ट्रोल

सुनील गावस्कर की इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर कई फैंस नाराज नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "मुझे यह पसंद नहीं है कि खिलाड़ी हर दूसरे मैच में चिट निकालें, लेकिन सुनील गावस्कर का आकाश महाराज सिंह पर हमला करना गलत था। थोड़ी बुराई ठीक है, लेकिन वह उस ओवर में सचमुच उस नौजवान का मजाक उड़ा रहे थे।" सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।