आईपीएल 2026 में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। आईपीएल 2026 में अब तक खेले पांच मैचों में हैदराबाद को दो में जीत मिली हैं। हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल 2026 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। राजस्थान के खिलाफ 13 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने बेहतरीन गेंदबाजी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक अच्छी खबर है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस जल्द ही टीम में वापसी कर सकते है।
कमिंस की हो सकती है वापसी
रिपोट्स के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में फिटनेस टेस्ट होने वाला है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वह 17 अप्रैल को भारत लौट सकते हैं। उनकी वापसी से टीम को बड़ा फायदा मिल सकता है। पैट कमिंस इस समय पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वह टीम से बाहर हैं। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कमान ईशान किशन को दी गई है। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मुकाबला 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से हैं।
हैदराबाद का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन
सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत इस सीजन में अच्छी नहीं रही और उसे पहले मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार मिली। हालांकि, टीम ने दूसरे मुकाबले में जोरदार वापसी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया। इसके बाद हैदराबाद को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पांचवें मैच में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को हराकर सबको चौंका दिया।
प्रफुल्ल-हुसैन का धारदार गेंदबाजी
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान ईशान किशन की शानदार 91 रन की पारी के दम पर 216/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजी में प्रफुल्ल हिंगे ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि साकिब हुसैन ने 24 रन देकर 4 विकेट झटके। इन दोनों की बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से राजस्थान रॉयल्स की टीम सिर्फ 159 रन पर ही सिमट गई।