Get App

IPL 2026: और खतरनाक हुई हैदराबाद की टीम, प्रफुल्ल और साकिब के बाद इस धाकड़ गेंदबाज की होगी वापसी

Pat Cummins: आईपीएल 2026 में अब तक खेले पांच मैचों में से सनराइजर्स हैदराबाद को दो में जीत मिली है। हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक अच्छी खबर है। हैदराबाद केकप्तान पैट कमिंस जल्द ही टीम में वापसी कर सकते हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Apr 14, 2026 पर 5:04 PM
IPL 2026: और खतरनाक हुई हैदराबाद की टीम, प्रफुल्ल और साकिब के बाद इस धाकड़ गेंदबाज की होगी वापसी
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में फिटनेस टेस्ट होने वाला है

आईपीएल 2026 में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। आईपीएल 2026 में अब तक खेले पांच मैचों में हैदराबाद को दो में जीत मिली हैं। हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल 2026 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। राजस्थान के खिलाफ 13 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने बेहतरीन गेंदबाजी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक अच्छी खबर है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस जल्द ही टीम में वापसी कर सकते है।

कमिंस की हो सकती है वापसी

रिपोट्स के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में फिटनेस टेस्ट होने वाला है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वह 17 अप्रैल को भारत लौट सकते हैं। उनकी वापसी से टीम को बड़ा फायदा मिल सकता है। पैट कमिंस इस समय पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वह टीम से बाहर हैं। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कमान ईशान किशन को दी गई है। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मुकाबला 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से हैं।

हैदराबाद का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें