Vaibhav Sooryavanshi: खतरे में हैं क्रिस गेल का ये बड़ा रिकॉर्ड, तोड़ने के करीब पहुंचे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होगी। इस मुकाबले में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर के बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है

अपडेटेड May 27, 2026 पर 3:50 PM
Story continues below Advertisement
15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास तीन बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। ये मैच आज, 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतकर क्वालिफायर-2 में अपनी जगह बनाना चाहेगी। एलिमिनेटर मुकाबले में जीतने वाली टीम का क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस से मुकाबला होगा। इस अहम मुकाबले में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास तीन बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। इस मुकाबले में वैभव की नजरें क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर के बड़े रिकॉर्ड तोड़ने पर होगी। आइए जानते हैं उन रिकॉर्ड के बारे में

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

59 - क्रिस गेल (2012)

53* - वैभव सूर्यवंशी (2026)


52 - आंद्रे रसेल (2019)

51 - क्रिस गेल (2013)

45 - जोस बटलर (2022)

44 - क्रिस गेल (2011)

42 - अभिषेक शर्मा (2024)

वैभव सूर्यवंशी के पास इस आईपीएल सीजन में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। उन्होंने अब तक 53 छक्के लगाए हैं। अगर वह 7 और छक्के लगा देते हैं, तो एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। पिछले काफी समय के क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ पाया है। वहीं अब वैभव की नजरें इस रिकॉर्ड को तोड़ने पर होगी।

IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10+ छक्के लगाने वाले

4 - क्रिस गेल

3 - वैभव सूर्यवंशी*

2 - अभिषेक शर्मा

2 - फिन एलन

वैभव सूर्यवंशी के पास छक्कों से जुड़ा एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने इस आईपीएल सीजन में तीन बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। अगर वह एलिमिनेटर मैच में फिर ऐसा कर देते हैं, तो वह क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। क्रिस गेल ने अपने आईपीएल करियर में चार बार यह कारनामा किया था।

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा पावरप्ले (1-6 ओवर) रन

467 - डेविड वॉर्नर (2016)

430 - वैभव सूर्यवंशी (2026)*

402 - ट्रैविस हेड (2024)

402 - साई सुदर्शन (2025)

382 - एडम गिलक्रिस्ट (2009)

वैभव सूर्यवंशी के सामने एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वह आईपीएल के एक सीजन में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ सकते हैं। फिलहाल वह इस रिकॉर्ड से सिर्फ 38 रन दूर हैं और अगर वह ये आंकड़ा पार कर लेते हैं, तो नया रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।