Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी की टीम का इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सफर खत्म हो गया। आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना उस समय टूटा जब क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्हें 7 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने अकेले दम पर आरआर को फाइनल तक पहुंचाने की बेहद कोशिश की। टीम की इस निराशाजनक हार के बाद 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने जज़्बात नहीं संभाल सके और डगआउट में भावुक होकर रोते नजर आए। आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना टूटने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल स्टोरी पोस्ट की, जो अब वायरल हो रही है।
