IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मैदान पर भले ही बेखौफ बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन उनके अंदर अब भी एक मासूम बच्चा नजर आता है। हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आखिरी ओवर में टीम की हार के बाद वह काफी इमोशनल हो गए और रोते हुए नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 15 साल के वैभव अकेले बैठे हुए और इमोशनल नजर आए। टीम की लगातार दूसरी हार से वह काफी निराश दिखे, वहीं इस मैच के साथ कोलकाता ने आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत हासिल की।
केकेआर से मिली हार से वैभव सूर्यवंशी काफी दुखी नजर आए। उन्हें उदास देखकर कोलकाता नाइट राइडर्स के सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य उनके पास आया, उनके साथ बैठा और उनका हौसला बढ़ाया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
वायरल वीडियो में मैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी अकेले बैठे नजर आते हैं। पीछे से रिकॉर्ड किए गए करीब 16 सेकंड के इस वीडियो निराश होकर चुपचाप बैठे दिखते हैं। वीडियो में कभी वह अपनी टोपी से चेहरा छिपाते हैं तो कभी आंखों से आंसू पोंछते दिखाई देते हैं। इसी दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का एक सदस्य उनके पास आता है, कंधे पर हाथ रखकर उन्हें समझाता है और हौसला बढ़ाता है।
रविवार को ईडन गार्डन्स की धीमी पिच पर वैभव सूर्यवंशी ने सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पिनरों के खिलाफ संभलकर बल्लेबाजी की। वैभव राजस्थान के खिलाफ अर्धशतक से चुक गए। वैभव ने 28 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। 15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने इस सीजन में अपनी शानदार बल्लेबाजी कर सबका ध्यान खींचा है।
वैभव के इंडिया डेब्यू पर क्या कहा
मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच विक्रम राठौर से जब वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “टीम चुनने के लिए पांच चयनकर्ता हैं और वह एक बेहद काबिल खिलाड़ी है। जब सही समय आएगा, तब उसे मौका जरूर मिलेगा। अभी भविष्यवाणी करना ठीक नहीं है। उसे बस खेलते रहने दें और खेल का आनंद लेने दें। अगर वह इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करता रहा, तो वह जरूर भारतीय टीम तक पहुंचेगा।”