Get App

IPL 2026: केकेआर से मिली हार के बाद रोने लगे वैभव सूर्यवंशी! KKR के खिलाड़ी ने संभाला, वायरल हुआ वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi कोलकाता नाइट राइडर्स से हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी काफी भावुक नजर आए। वैभव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वैभव को उदास देखकर केकेआर के सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य ने उनके पास जाकर उनका हौसला बढ़ाया

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Apr 20, 2026 पर 3:57 PM
IPL 2026: केकेआर से मिली हार के बाद रोने लगे वैभव सूर्यवंशी! KKR के खिलाड़ी ने संभाला, वायरल हुआ वीडियो
Vaibhav Sooryavanshi: केकेआर से मिली हार से वैभव सूर्यवंशी काफी दुखी नजर आए

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मैदान पर भले ही बेखौफ बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन उनके अंदर अब भी एक मासूम बच्चा नजर आता है। हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आखिरी ओवर में टीम की हार के बाद वह काफी इमोशनल हो गए और रोते हुए नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 15 साल के वैभव अकेले बैठे हुए और इमोशनल नजर आए। टीम की लगातार दूसरी हार से वह काफी निराश दिखे, वहीं इस मैच के साथ कोलकाता ने आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत हासिल की।

केकेआर से मिली हार से वैभव सूर्यवंशी काफी दुखी नजर आए। उन्हें उदास देखकर कोलकाता नाइट राइडर्स के सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य उनके पास आया, उनके साथ बैठा और उनका हौसला बढ़ाया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वायरल वीडियो में मैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी अकेले बैठे नजर आते हैं। पीछे से रिकॉर्ड किए गए करीब 16 सेकंड के इस वीडियो निराश होकर चुपचाप बैठे दिखते हैं। वीडियो में कभी वह अपनी टोपी से चेहरा छिपाते हैं तो कभी आंखों से आंसू पोंछते दिखाई देते हैं। इसी दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का एक सदस्य उनके पास आता है, कंधे पर हाथ रखकर उन्हें समझाता है और हौसला बढ़ाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें