IPL 2026 में जमकर गरज रहा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, बना दिए ये तोबड़तोड़ रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। 15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में सबसे तेज 400 रन बनाने का रिकॉर्ड भी बना लिया। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सूर्यवंशी ने इस सीजन में कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए कई रिकॉर्ड बनाए हैं

अपडेटेड Apr 29, 2026 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में बहुत शानदार बल्लेबाजी की है

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते कई नए रिकॉर्ड बना लिए हैं। इस सीजन में उन्होंने अब तक कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं और बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 15 साल के इस युवा ओपनर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में वह एक सीजन में सबसे तेज 400 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

वहीं इसी के साथ आईपीएल के इस सीजन में वैभव ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वैभव ने अपने प्रदर्शन से कई बड़े खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं इन रिकॉर्ड के बारे में

इससे सीजन में सबसे तेज पूरे किए 400 रन


वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में बहुत शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने सिर्फ 167 गेंदों में 400 रन बना लिए और इस तरह एक सीजन में सबसे तेज 400 रन बनाने का नया रिकॉर्ड बना दिया। इस दौरान उन्होंने आंद्रे रसेल और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड आंद्रे रसेल ने आईपीएल 2019 में 188 गेंदों में 400 रन बनाए थे। वहीं अभिषेक शर्मा ने 2024 में 195 गेंदों में 400 रन बनाए थे।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने अब तक कुल 37 छक्के लगाए हैं, जिससे वह इस लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। वैभव के बाद दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 28 छक्के लगाए हैं, जबकि तीसरे नंबर पर प्रियांश आर्या का नाम है, जिनके खाते में 26 छक्के दर्ज हैं।

इस सीजन सबसे तेज शतक

आईपीएल 2026 में सबसे तेज शतक लगाने का कारनामा भी वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 36 गेंदों में शतक ठोककर नया रिकॉर्ड बना दिया। फिलहाल इस सीजन में कोई भी बल्लेबाज इस उपलब्धि के करीब भी नहीं पहुंच पाया है।

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से नया कीर्तिमान बना दिया है। उन्होंने एक ही पारी में 12 छक्के लगाकर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह उपलब्धि मुरली विजय के नाम थी, जिन्होंने एक पारी में 11 छक्के लगाए थे।

इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में बहुत तेज बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सिर्फ 15-15 गेंदों में फिफ्टी लगाई है, जो इस सीजन के सबसे तेज फिफ्टी हैं। हालांकि इस रिकॉर्ड में अभिषेक शर्मा भी उनके साथ बराबरी पर हैं, क्योंकि उन्होंने भी 15 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।