IPL 2026 के बीच प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, आम लोगों संग सुना प्रवचन

Virat-Anushka: विराट कोहली आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल के बीच समय निकालकर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम श्री हित राधा केली कुंज में दर्शन किया। इस दौरान दोनों सादगी भरे अंदाज में नजर आए

अपडेटेड Apr 20, 2026 पर 2:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले करीब पांच महीनों में तीसरी बार वृंदावन गए हैं

Virat-Anushka: भारत के दिग्गज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली इस समय आईपीएल में व्यस्त हैं। वहीं आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल के बीच समय निकालकर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। वहां उन्होंने परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम में सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान दोनों ने प्रेमानंद जी महाराज के साथ एकांत में बैठकर आध्यात्मिक चर्चा की और आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आश्रम में बेहद सादे और सरल अंदाज में नजर आए।

आश्रम के यूट्यूब चैनल भजन मार्ग पर शेयर किए गए एक वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को आश्रम के हॉल में भीड़ के बीच शांत जमीन पर बैठकर आम लोगों के साथ प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन सुनते हुए दिखाई दिए।

पिछले पांच महीनों में तीसरी बार वृंदावन गए


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले करीब पांच महीनों में तीसरी बार वृंदावन गए हैं। वे अक्सर प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में आते रहते हैं और इस साल यह उनकी दूसरी विजिट थी। इससे पहले वे फरवरी में भी यहां आए थे, उसी महीने 15 तारीख को उनके बेटे अकाय कोहली का जन्मदिन था। पिछले साल भी कपल ने तीन बार आश्रम का दौरा किया था—पहली बार जनवरी में बच्चों के साथ, दूसरी बार मई में, जब विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था, और फिर दिसंबर में।

आरसीबी का अगला मुकाबला जीटी से

आईपीएल 2026 में आरसीबी का अगला मुकाबला 24 अप्रैल को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है। आरसीबी के अगले मैच से पहले मिले मिले ब्रेक का विराट ने अच्छा इस्तेमाल किया और प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम जाकर आध्यात्मिक चर्चा में हिस्सा लिया। आरसीबी का पिछला मुकाबला शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।