Virat-Anushka: भारत के दिग्गज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली इस समय आईपीएल में व्यस्त हैं। वहीं आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल के बीच समय निकालकर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। वहां उन्होंने परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम में सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान दोनों ने प्रेमानंद जी महाराज के साथ एकांत में बैठकर आध्यात्मिक चर्चा की और आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आश्रम में बेहद सादे और सरल अंदाज में नजर आए।
