IPL जीतने के बाद प्रेमानंद जी महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Virat Kohli-Anushka Sharma: आईपीएल 2026 में आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से उनका आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं

अपडेटेड Jun 02, 2026 पर 3:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने राधा केली कुंज आश्रम में जाकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया

आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे। ये विजिट विराट की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत के कुछ दिनों बाद हुआ। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने राधा केली कुंज आश्रम में जाकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिनमें वे आश्रम से बाहर निकलते नजर आए। इस खास मौके पर दोनों ने आध्यात्मिक मार्गदर्शन लिया और गुरुजी से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आगरा एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए, जहां से वे वृंदावन के लिए रवाना हुए। वृंदावन से सामने आए एक वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आध्यात्मिक यात्रा के दौरान आश्रम की ओर जाते हुए दिखाई दिए। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। अनुष्का पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आईं, जबकि विराट बेहद साधारण और शांत अंदाज में दिखे। उनके गले में तुलसी की माला और माथे पर तिलक था, जिसने उनके आध्यात्मिक भाव को और भी खास बना दिया।


कपल का यह सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। दोनों पिछले कुछ वर्षों में कई बार वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद ले चुके हैं।

 

अक्सर प्रेमानंद महाराज के मंदिर जाते हैं विराट-अनुष्का

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर अपने जीवन के खास अवसरों पर प्रेमानंद महाराज से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। इससे पहले भी यह जोड़ी अक्षय तृतीया के मौके पर और अपने बेटे अकाय के जन्मदिन के दौरान वृंदावन स्थित आश्रम में दर्शन करने गई थी। वहीं विराट और अनुष्का पर्सनल लाइफ में लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। लंदन में अपने दोनों बच्चों, वामिका और अकाय के साथ सिंपल लाइफ जी रहे हैं।

आरसीबी ने रचा इतिहास

आरसीबी की इस जीत के साथ टीम ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल इतिहास में लगातार दो बार खिताब जीतने वाली चुनिंदा टीमों में शामिल हो गई। वहीं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की दिसंबर 2017 में शादी कर ली। दोनों के वामिका और अकाय दो बच्चे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।