Get App

IPL 2026: चैंपियन बनने के बाद जब वैभव सूर्यवंशी से मिले विराट! जानें दोनों के बीच क्या हुई बातचीत

Vaibhav Sooryavanshi: ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से काफी देर तक बातचीत करते नजर आए। दोनों के बीच हुई ये मुलाकात कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2026 पर 4:16 PM
IPL 2026: चैंपियन बनने के बाद जब वैभव सूर्यवंशी से मिले विराट! जानें दोनों के बीच क्या हुई बातचीत
भारतीय क्रिकेट के एक दिग्गज खिलाड़ी और उभरते हुए युवा सितारे की ये मुलाकात सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही

आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। विराट कोहली ने 42 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाने में सबसे बड़ा योगदान दिया। आरसीबी की इस जीत के बाद पूरे स्टेडियम में जमकर जश्न मनाया जा रहा था। इसी बीच स्टेडियम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से काफी देर तक बातचीत करते नजर आए। दोनों के बीच हुई यह मुलाकात कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

वैभव से मिले विराट

इस सीजन में अपनी शानदार बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी फाइनल मुकाबला स्टेडियम से देख रहे थे। वह भारतीय क्रिकेट के कई बड़े अधिकारियों के साथ दर्शक दीर्घा में मौजूद थे। मैच खत्म होने के बाद एक खास पल तब देखने को मिला, जब विराट कोहली खुद वैभव के पास पहुंचे और उनसे कुछ देर बातचीत की। मैच के बाद विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की और उनके कंधे पर हाथ रखकर कुछ देर तक बातचीत की। दोनों के बीच क्या चर्चा हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस खूबसूरत पल ने फैंस का दिल जीत लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें