Get App

IPL 2026 Final: फाइनल में हाईवोल्टेज ड्रामा, इस कैच पर मचा बवाल... नॉटआउट देने पर अंपायर से भिड़े रजत पाटीदार

मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने उतरी RCB ने शानदार शुरुआत की। टीम ने पावरप्ले के अंदर ही गुजरात की मजबूत ओपनिंग जोड़ी को पवेलियन भेजकर उनपर दबाव बना दिया। जोश हेजलवुड ने कप्तान शुभमन गिल को 10 रन पर आउट किया, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन को 12 रन के स्कोर पर चलता किया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2026 पर 10:03 PM
IPL 2026 Final: फाइनल में हाईवोल्टेज ड्रामा, इस कैच पर मचा बवाल... नॉटआउट देने पर अंपायर से भिड़े रजत पाटीदार
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में कई ड्रामे भी देखने को मिल रहे हैं।

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में कई ड्रामे भी देखने को मिल रहे हैं। फाइनल में अंपायरिंग के फैसले को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले के पहले ही इनिंग्स के 10वें ओवर में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने मैदान का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार एक विवादित थर्ड अंपायर के फैसले से नाराज नजर आए। इस फैसले के कारण गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज वॉशिंगटन सुंदर ने मैच में गुजरात की वापसी भी कराई

RCB का पेस अटैक

मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने उतरी RCB ने शानदार शुरुआत की। टीम ने पावरप्ले के अंदर ही गुजरात की मजबूत ओपनिंग जोड़ी को पवेलियन भेजकर उनपर दबाव बना दिया। जोश हेजलवुड ने कप्तान शुभमन गिल को 10 रन पर आउट किया, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन को 12 रन के स्कोर पर चलता किया। शुरुआती झटकों के बाद गुजरात की टीम संभलने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान ऐसा लगा कि जैकब डफी ने RCB को एक और बड़ी सफलता दिला दी है, लेकिन थर्ड अंपायर के फैसले ने मैच का रुख बदल दिया और वॉशिंगटन सुंदर को आउट होने से बचा लिया। यही फैसला बाद में चर्चा का बड़ा विषय बन गया।

जब सुंदर को मिला जीवनदान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें