KKR vs RR: कौन हैं राजस्थान के लिए डेब्यू करने वाले यश राज पुंजा? पहले ही मैच दिखाया कमाल

KKR vs RR: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत हासिल की। इस मैच में राजस्थान की ओर से यश राज पुंजा ने अपना डेब्यू किया। डेब्यू मैच में यश ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। आइए जानते हैं कौन है यश राज पुंजा

अपडेटेड Apr 19, 2026 पर 10:00 PM
Story continues below Advertisement
केकेआर के खिलाफ मुकाबले में यश राज पुंजा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर आए

KKR vs RR: आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में केकेआर ने राजस्थान को 4 विकेट से हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की है। वहीं इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से कर्नाटक के युवा गेंदबाज ने यश राज पुंजा ने अपना डेब्यू किया है। अपने डेब्यू मैच में युवा लेग स्पिनर यश राज पुंजा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। केकेआर के खिलाफ मुकाबले में यश राज पुंजा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर आए।

यश राज पुंजा ने अपनी पारी के दौरान 4 ओवरों में 6.20 की इकोनॉमी से 25 रन दिए। इसके साथ ही केकेआर के खतरनाक बल्लेबाज रमनदीप सिंह का विकेट भी चटकाया। आइए जानते हैं कौन हैं यश पुंजा

कौन है यश राज पुंजा


कर्नाटक के युवा लेग स्पिनर यश राज पुंजा ने 19 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना पहला मैच खेला। यश राज पुंजा का जन्म 26 जून 2006 को अबू धाबी में हुआ था। दाएं हाथ से बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक टीम से खेलते हैं और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। यश राज पुंजा का बचपन यूएई में बीता और उन्होंने अबू धाबी के कैम्ब्रिज हाई स्कूल से पढ़ाई की। शुरुआत में वह जायद क्रिकेट अकादमी में तेज गेंदबाज के तौर पर खेलते थे, लेकिन अपने बड़े भाई योदिन पुंजा की सलाह पर उन्होंने लेग स्पिन गेंदबाजी अपनाई।

योदिन पुंजा यूएई के सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। अपने भाई से प्रेरित होकर यश ने डॉक्टर बनने का सपना छोड़ दिया और पूरी तरह क्रिकेट पर ध्यान दिया। हालांकि, उन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूएई की टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है।

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद यश राज पुंजा साल 2023 में ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरु गए। यश ने राहुल द्रविड़ की अकादमी में प्रैक्टिस किया। इसके बाद उन्होंने कर्नाटक में फर्स्ट-डिवीजन क्रिकेट खेलना शुरू किया। 2024 में यूएई में हुए एक ट्रेनिंग कैंप के दौरान उन्हें राजस्थान रॉयल्स के साथ नेट बॉलर बनने का मौका मिला, जहां उनके अच्छे प्रदर्शन से टीम का ध्यान उन पर गया।

यश राज पुंजा को साल 2025 में महाराजा केएससीए टी20 ट्रॉफी के दौरान हुबली टीम के साथ बड़ी सफलता मिली। इस टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाई। इस टूर्नामेंट में वह दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने 10 मैचों में कुल 23 विकेट हासिल किए, जिसमें उनका औसत 12.48 और इकॉनमी 7.45 रहा। इस बेहतरीन प्रदर्शन से उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

कैसा था केकेआर-आरआर का मैच

आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान ने कोलकाता को 156 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया। केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से मात दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।