Get App

GT vs MI: मुंबई इंडियंस के लिए एक दिन में दो डेब्यू, जानें कौन हैं दानिश मालेवार-कृष भगत

GT vs MI: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की ओर से दो प्लेयर्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया है। मुंबई की ओर से बल्लेबाज दानिश मालेवार और गेंदबाज कृष भगत ने अपना डेब्यू किया है। आइए जानते हैं इन दोनों खिलाड़ियों के बारे में

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Apr 20, 2026 पर 9:04 PM
GT vs MI: मुंबई इंडियंस के लिए एक दिन में दो डेब्यू, जानें कौन हैं दानिश मालेवार-कृष भगत
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में दानिश को मौका मिला है

MI vs GT: आईपीएल का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले मुंबई को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है। वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से दो प्लेयर्स ने गुजरात के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया है। मुंबई की ओर से बल्लेबाज दानिश मालेवार और गेंदबाज कृष भगत ने अपना डेब्यू किया है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में दानिश को मौका मिला है।

वहीं अपने डेब्यू मैच में दानिश कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। दानिश सिर्फ 4 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा। वहीं कृष भगत को इस मुकाबले में मिडिल ओवरों में गेंदबाजी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन दोनों खिलाड़ियों के बारे में

कौन है दानिश मालेवार

दानिश मालेवार को भारतीय घरेलू क्रिकेट का एक उभरता हुआ प्रतिभाशाली बल्लेबाज माना जा रहा है, जिन्होंने विदर्भ टीम के लिए खेलते हुए हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। 22 साल के इस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 की नीलामी में उनके 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया था। आज का मुकाबला उनके करियर का पहला टी20 मैच है। इससे पहले उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने का मौका नहीं मिला था और उन्होंने अभी तक लिस्ट ए क्रिकेट में भी कदम नहीं रखा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें