IPL 2026: हार्दिक के बाद शुभमन गिल... आईपीएल में अचानक क्यों बदल गए दो टीमों के कप्तान? जानें इसके पीछे की वजह

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 9वें मुकाबले के दौरान गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच में बड़ा बदलाव देखने को मिल। आज शुभमन गिल की जगह राशिद खान ने गुजरात की कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले डबल हेडर के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने भी हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया। जानें दोनों मैचों में अचानक क्यों बदल गए मुंबई और गुजरात के कप्तान

अपडेटेड Apr 04, 2026 पर 9:34 PM
Story continues below Advertisement
IPL 2026:आज के दोनों मुकाबलों में टीम ने क्यों बदला अपना कप्तान

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीगों में से एक आईपीएल की शुरुआत हो चुकी है। आईपीएल 2026 में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं आईपीएल का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। कप्तान शुभमन गिल की जगह राशिद खान को इस मैच के लिए टीम का कप्तान बनाया। वहीं अचानक कप्तान बदलने के फैसले से हर कोई हैरान है।

बता दें, आईपीएल के डबल हेडर के पहले मुकाबले में भी मुंबई ने अचानक टीम के कप्तान को बदल दिया। मुंबई ने हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया। आइए जानते हैं आज के दोनों मुकाबलों में टीम ने क्यों बदला अपना कप्तान, क्या थी इसके पीछे की वजह

क्यों नहीं खेले शुभमन गिल


गुजरात टाइंटस के कप्तान शुभमन गिल शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2026 मैच में नहीं खेले। उनकी जगह राशिद खान ने टीम की कप्तानी संभाली। राशिद ने बताया कि गिल को मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से वह इस मैच में नहीं खेल पाए। गिल की गैरमौजूदगी में टीम ने कुमार कुशाग्र को मौका दिया, जिन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था।

टॉस हारने के बाद राशिद खान ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। शुभमन गिल को मांसपेशियों में ऐंठन है और उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम में वापसी करेंगे।"

क्या नहीं खेले हार्दिक पांड्या

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या की जगह मुंबई इंडियंस की कमान सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली थी। सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट नहीं थे, इसलिए उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जा सका। सूर्यकुमार ने कहा, "वह ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं, उनकी तबीयत अच्छी नहीं है, इसलिए वह आज के मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में मैं उनकी जगह टीम की जिम्मेदारी संभाल रहा हूं।" हार्दिक की जगह दीपक चाहर को शामिल किया गया। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच नई दिल्ली में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई को 6 विकेट से मात दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।