IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। इससे वह IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। इस बोली ने मिचेल स्टार्क के पिछले रिकॉर्ड को पार कर लिया। साथ ही ग्रीन भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के बाद IPL के इतिहास में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। वह मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़कर आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। KKR ने ऑस्ट्रेलियाई स्टार में भारी निवेश करके अपने इरादे साफ कर दिए।
