Get App

CSK vs MI: आज के मैच में धोनी और रोहित की होगी वापसी? मुकाबले से पहले आया ये अपडेट

CSK vs MI: आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। मैच चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा चर्चा धोनी और रोहित शर्मा की वापसी को लेकर है। दोनों खिलाड़ियों को लेकर बड़ा अपडेट आया है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड May 02, 2026 पर 5:13 PM
CSK vs MI: आज के मैच में धोनी और रोहित की होगी वापसी? मुकाबले से पहले आया ये अपडेट
मुकाबले से पहले दोनों टीमों के कोचों ने अपने स्टार खिलाड़ियों की फिटनेस और खेलने को लेकर अहम जानकारी शेयर की है

आईपीएल 2026 के 44वां मुकाबला 5-5 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में होगा। वहीं आज 2 मई को खेले जाने वाले इस मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की उपलब्धता को लेकर बनी हुई है। फैंस दोनों खिलाड़ियों की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं मुकाबले से पहले दोनों टीमों के कोचों ने अपने स्टार खिलाड़ियों की फिटनेस और खेलने को लेकर अहम जानकारी शेयर की है।

रोहित इस सीजन में अब तक सिर्फ चार मैच खेल पाए हैं और चोट की वजह से पिछले चार मुकाबले मिस कर चुके हैं। वहीं धोनी सीजन शुरू होने से पहले पिंडली की चोट के कारण तीन हफ्तों से बाहर हैं।

क्या आज का मुकाबला खेलेंगे रोहित

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने बताया कि टीम के ओपनर रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोहित के खेलने को लेकर अंतिम फैसला टीम के मेडिकल स्टाफ को करना है। शुक्रवार को रोहित ने चेन्नई में नेट्स पर बल्लेबाजी प्रैक्टिस भी की। महेला जयवर्धने ने कहा, "रोहित की रिकवरी में अच्छी प्रगति हुई है। वह वापसी के लिए काफी मेहनत कर रहा है। मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें