RR vs MI Weather: क्या बारिश में धुल जाएगा राजस्थान और मुंबई का मैच? जानें कैसा है गुवाहाटी का मौसम

RR vs MI Weather Update: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होना है। इस मैच में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। अब फैंस के मन में सवाल है कि क्या केकेआर और पंजाब के मैच की तरह बारिश इस मुकाबले में भी बाधा डालेगी। आइए जानते हैं कैसा है गुवाहाटी का मौसम

अपडेटेड Apr 07, 2026 पर 3:20 PM
Story continues below Advertisement
RR vs MI Weather: गुवाहाटी में होने वाले इस आईपीएल मैच के दौरान मौसम थोड़ा बदला हुआ रह सकता है

RR vs MI Weather Update: आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला 12वां मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट मिला। बारिश की वजह से रद्द होने वाला सीजन का ये पहला मैच था। वहीं अब अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होना है। इस मैच में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। अब फैंस के मन में सवाल है कि क्या इस मुकाबले में बाधा डालेगी। आइए जानते हैं कैसा है गुवाहाटी का मौसम

कैसा होगा गुवाहाटी का मौसम

गुवाहाटी में होने वाले इस आईपीएल मैच के दौरान मौसम थोड़ा बदला हुआ रह सकता है। एक्यूवेदर के अनुसार, सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम उमस भरा महसूस होगा। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, बारिश और हल्की आंधी-तूफान की संभावना भी बन सकती है, लेकिन शाम तक बारिश के आसार काफी कम होकर लगभग 14% रह जाएंगे। तापमान गर्म रहेगा और हवा में नमी ज्यादा होने की वजह से गर्मी और ज्यादा महसूस हो सकती है। कुल मिलाकर दिन में मौसम थोड़ा अस्थिर रह सकता है, लेकिन मैच के समय ज्यादा परेशानी की उम्मीद नहीं है।


आईपीएल में दोनों टीमों का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में अब तक राजस्थान रॉयल्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। राजस्थान ने इस सीजन में शानदार शुरुआत करते हुए लगातार दो मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम को एक मैच में हार और एक में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। राजस्थान और मुंबई के बीच होने वाले मुकाबले में सबकी नजर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होगी।

हार्दिक की हो सकती है वापसी

मुंबई इंडियंस को उम्मीद है कि राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट होकर टीम में वापसी कर लेंगे। बीमारी की वजह से पिछले मैच में वह नहीं खेल पाए थे, टीम की इसकी कमी काफी खली थी। वहीं हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली थी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई को 6 विकेट से हार मिली थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।