Get App

KKR vs PBKS Weather Report: क्या बारिश बिगाड़ देगी केकेआर और पंजाब का खेल? जानें कैसा है कोलकाता का मौसम

KKR vs PBKS Weather: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले इस मैच पर बारिश का आशंका जताई गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 06, 2026 पर 4:14 PM
KKR vs PBKS Weather Report: क्या बारिश बिगाड़ देगी केकेआर और पंजाब का खेल? जानें कैसा है कोलकाता का मौसम
KKR vs PBKS Weather: केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में बारिश की संभावना जताई गई है

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं। आईपीएल के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से ईडन गार्डन्स में होगा। कोलकाता की टीम अपने शुरुआती दोनों मैच हारकर अंक तालिका में नौवें स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स ने अपने पहले दो मुकाबले जीतकर चौथे स्थान पर मजबूत स्थिति बना रखी है। वहीं दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। वहीं इस मुकाबले में बारिश की संभावना जताई गई है।

इस मुकाबले में कोलकाता की टीम जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी। लेकिन केकेआर के लिए पंजाब की टीम सामना करना आसान नहीं होगा। पंजाब की टीम अभी शानदार फॉर्म में है। टीम ने अपने सभी मैचों में जीत दर्ज की है।

मैच में बारिश डाल सकती है खलल?

AccuWeather के अनुसार कोलकाता में बारिश की संभावना जताई गई आ रही है। 6 अप्रैल को कोलकाता में पूरे दिन बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर शाम 7 बजे से 8 बजे के बीच, तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में मैच के समय मौसम का असर देखने को मिल सकता है और खेल में रुकावट भी आ सकती है। अगर बारिश ज्यादा हुई तो मुकाबला रद्द भी हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें