IPL 2026 Final: आईपीएल का दूसरा खिताब जीत पाएगी आरसीबी? अब तक ऐसा रहा है फाइनल का रिकॉर्ड

IPL 2026 finals: आरसीबी लीग चरण में सबसे ऊपर रही और क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटन्स को 92 रन से हराकर सबसे पहले फाइनल में पहुंचने वाली टीम बनी। आइए जानते हैं अब तक कैसा रहा है आईपीएल फाइनल में आरसीबी का प्रदर्शन

अपडेटेड May 30, 2026 पर 4:28 PM
Story continues below Advertisement
RCB vs GT : आरसीबी ने गुजरात को 92 रन से मात दी है

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल की सबसे चर्चित और पसंदीदा टीमों में से एक रही है। विराट कोहली के स्टार बनने के साथ ही टीम की लोकप्रियता भी काफी बढ़ी। विराट कोहली ने 2013 से 2021 तक टीम की कप्तानी संभाली थी, लेकिन इस दौरान वह आरसीबी खिताब जीताने में सफल नहीं हो पाए। उनकी कप्तानी में टीम का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 2016 में देखने को मिला। आईपीएल 2016 में आरसीबी फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से हार गई थी। वहीं आरसीबी का लंबे समय से चला आ रहे खिताब का इंतजार आखिरकार 2025 में खत्म हुआ। आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा किया था।

शानदार 2025 के बाद आईपीएल 2026 में भी टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। आरसीबी लीग चरण में सबसे ऊपर रही और क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटन्स को 92 रन से हराकर सबसे पहले फाइनल में पहुंचने वाली टीम बनी। आइए जानते हैं अब तक कैसा रहा है आईपीएल का सफर

आईपीएल 2026 में आरसीबी का प्रदर्शन


आरसीबी ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की और अपने शुरुआती मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स को हराया। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स से हार मिली। फिर टीम ने मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर वापसी की, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स से हार गई। बाद में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज की, हालांकि गुजरात और लखनऊ के खिलाफ उसे हार का सामना भी करना पड़ा।

इसके बाद टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स को हराया। शानदार प्रदर्शन के दम पर आरसीबी अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई। आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बावजूद टीम ने टॉप-2 में जगह बनाए रखी और क्वालिफायर-1 के लिए क्वालिफाई कर लिया।

आरसीबी की शानदार बैटिंग-बॉलिग

इस सीजन आरसीबी की सफलता में विराट कोहली का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने 15 मैचों में 600 रन बनाकर टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मुकाबलों में 486 रन जोड़े हैं। गेंदबाजी में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टीम के सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं। उन्होंने 15 मैचों में 26 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है और फिलहाल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर बने हुए

आरसीबी की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने भी इस सीजन टीम की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई है। अनुभवी भुवनेश्वर कुमार को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 12 मैचों में 13 विकेट हासिल किए। नई गेंद से दोनों गेंदबाजों की शानदार साझेदारी ने आरसीबी को कई अहम मुकाबलों में बढ़त दिलाई और टीम को शीर्ष तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आरसीबी के फाइनल का रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आईपीएल इतिहास में कई बार फाइनल तक पहुंच चुकी है, लेकिन टीम का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा। आरसीबी ने 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेला था, लेकिन तीनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद टीम ने 2025 में पहली बार आईपीएल खिताब जीतकर अपना सूखा खत्म किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।