अफगानिस्तान सीरीज के बाद एशियन गेम्स में भी नहीं मिलेगा वैभव को मौका? हेड कोच ने दिया बड़ा अपडेट

Vaibhav Sooryavanshi: गौतम गंभीर ने कहा कि टीम में जगह बनाने के लिए नए खिलाड़ियों को अनुभवी खिलाड़ियों से आगे निकलना होगा। वहीं वैभव को एशियन गेम्स में टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें टीम में जगह मिलने की संभावना कम है

अपडेटेड Sep 18, 2026 पर 3:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वैभव को लेकर गौतर गंभीर ने क्या कहा

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो गई है। सीरीज को भारत ने 3-0 से जीत दर्ज की है। वहीं इस सीरीज में भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। वैभव को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किए जाने पर कई दिग्गजों ने आलोचना की थी। हाल ही में भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में दोबारा मौका पाने के लिए अभी इंतजार करना होगा।

गंभीर ने कहा कि टीम में जगह बनाने के लिए नए खिलाड़ियों को अनुभवी खिलाड़ियों से आगे निकलना होगा। वहीं वैभव को एशियन गेम्स में टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें टीम में जगह मिलने की संभावना कम है। जहां वीवीएस लक्ष्मण कोच और श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे।

मौके के लिए करना होगा इंतजार


भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने गुरुवार को साफ कहा कि वैभव सूर्यवंशी को टी20 टीम में वापसी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने कहा, "वैभव के लिए ये बात बिल्कुल साफ है कि उसे अपने मौके का इंतजार करना होगा। हम जानते हैं कि उसमें कितना टैलेंट है और वह क्या कर सकता है।" गंभीर ने कहा, "लेकिन जिसने सालों तक टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, वह हमेशा उस खिलाड़ी से आगे रहेगा, जो अभी-अभी टीम में आया है। जब भी वैभव को मौका मिलेगा, उसे आगे भी मौके मिलते रहेंगे।"

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने किया था डेब्यू

गंभीर ने आगे कहा, "यही भारतीय क्रिकेट की खासियत है। हम टीम में मुकाबला चाहते हैं और ड्रेसिंग रूम में अच्छा टैलेंट चाहते हैं। लेकिन कई बार क्रिकेट इसी तरह चलता है। चाहे खिलाड़ी 15 साल का हो या 30 साल का, उसे अपने मौके का इंतजार करना पड़ता है।" भारत के यूके दौरे के दौरान संजू सैमसन को लगातार तीन कम स्कोर के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक और आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। इसके बाद युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को टीम में डेब्यू करने का मौका मिला। वैभव भी अपने शुरुआती तीन मैचों में खास प्रदर्शन नहीं कर सके। इसके बाद उन्हें भी प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।