Jasprit Bumrah: एशिया कप 2025 का क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार ये टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेंट में 9 सिंतबर से 28 सिंतबर तक खेला जाएगा। एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है। इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के दो शहरों दुबई और अबू धाबी में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का ये 17वां संस्करण होगा। वहीं इस टूर्नामेंट से पहले सबसे बड़ा सवाल था कि क्या एशिया कप 2025 में जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं।
बता दें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से केवल तीन टेस्ट मैच ही खेले थे, लेकिन अब बुमराह ने खुद बीसीसीआई को अपने खेलने की पुष्टि दे दी है।
द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, "जसप्रीत बुमराह ने कुछ दिन पहले ही बीसीसीआई के नेशनल सेलेक्टर्स को बताया कि वह 2025 में यूएई में होने वाले एशिया कप के लिए उपलब्ध रहेंगे।। इससे यह साफ हो गया कि एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान टीम से जल्दी बाहर होने के बावजूद उनकी फिटनेस या किसी लंबी चोट को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। बुमराह पूरी तरह तैयार हैं और टीम के लिए खेलने को तैयार हैं।"
रिपोर्ट के मुताबिक, "बुमराह ने सेलेक्टर्स को सूचित कर दिया है कि वह एशिया कप के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। चयन समिति अगले हफ्ते इस मामले पर चर्चा करेगी।"वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बुमराह ने पांच में से तीन टेस्ट मैच खेले। टीम मैनेजमेंट ने उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उन्हें आखिरी टेस्ट से बाहर रखा गया। दूसरे दिन टीम से रिलीज होने के बाद कुछ फैन्स को लगा की बुमराह को नई चोट लगी है। लेकिन ये खबरें सही नहीं थीं।
बीसीसीआई के सेलेक्टर्स 19 अगस्त को मुंबई में टी20 टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का चयन करेंगे। चयन बैठक के बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं।
कैसे करेगी भारतीय टीम प्रैक्टिस
रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई इस सीरीज से पहले कोई स्पेशल प्री-टूर्नामेंट कैंप नहीं लगाएगा। भारत ने लंबे समय से कोई टी20 मैच नहीं खेला है, इसलिए टीम जल्दी ही मध्य-पूर्व जाकर वहां की परिस्थितियों के अनुसार अभ्यास करेगी। भारत का आखिरी मुकाबला टी20 विश्व कप का फाइनल मैच था। रिपोर्ट के मुताबिक, "टीम कैंप लगाने की बजाय टूर्नामेंट से तीन-चार दिन पहले ही उड़ान भरेगी, ताकि वहां पहुंचकर उन्हें अच्छे से अभ्यास करने का समय मिल सके।"