Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की वापसी कन्फर्म! इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में टीम में होंगे शामिल

Jasprit Bumrah: इंग्लैंड के खिलाफ हुए अब तक तीन टेस्ट मैचों में से बुमराह ने दो मैच खेले हैं। उन्होंने 12 विकेट लिए हैं, जिसमें दो पारियों में पांच-पांच विकेट भी शामिल है। सीरीज में वो फिलहाल दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं

अपडेटेड Jul 21, 2025 पर 6:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मोहम्मद सिराज ने मैनचेस्टर में मीडिया को संबोधित करते हुए इस बात की पुष्टि की

Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक राहत भरी खबर है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिट हैं और इंग्लैंड के खिलाफ 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में टीम का हिस्सा होंगे। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस बात की पुष्टि की हैं। मैनचेस्टर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जस्सी भाई तो खेलेंगे ही', वो भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ हुए अब तक तीन टेस्ट मैचों में से बुमराह ने दो मैच खेले हैं। उन्होंने 12 विकेट लिए हैं, जिसमें दो पारियों में पांच-पांच विकेट भी शामिल है। सीरीज में वो फिलहाल दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

बुमराह का चौथे टेस्ट में खेलने को लेकर संशय बरकरार था क्योंकि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उनके खेलने को लेकर कोई पुष्टि नहीं की थी। भारत सीरीज में 2-1 से पिछड़ रहा है, टीम की इस स्थिति को देखते हुए ओल्ड ट्रैफर्ड में टीम को अपने सबसे जबरदस्त पेसर की जरूरत थी। इसी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

बुमराह के पास रिकार्ड बनाने का भी है मौका!


बुमराह इस टेस्ट मैच में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। अगर वह तीन विकेट ले लेते हैं, तो वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। बुमराह ने अब तक इंग्लैंड में 11 टेस्ट मैचों में 24.97 की औसत से 49 विकेट लिए हैं, जिसमें उनके नाम चार बार पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। यह रिकॉर्ड फिलहाल इशांत शर्मा के नाम है, जिन्होंने इंग्लैंड में 15 टेस्ट मैचों में 33.35 की औसत से 51 विकेट लिए हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ दो बार पारी में पांच विकेट लिए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।