सोशल मीडिया से दूर रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी अक्सर किसी ने किसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। धोनी के चाहने वाले फैंन हर रोज उनका कोई ना कोई वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर डालते ही रहते हैं। वहीं धोनी का एक वीडियो आज फिर चर्चा में बना हुआ है। इस वायरल वीडियो में वो रोल्स-रॉयस कार को चलाते हुए नजर आ रहे हैं।
IPL के बाद से ब्रेक पर हैं धोनी
बता दें कि आईपीएल 2025 के मई में खत्म होने के बाद से ही क्रिकेट से लंबा ब्रेक ले रहे हैं। टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के यह दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों अपना समय परिवार और दोस्तों के साथ बिता रहे हैं। हालांकि, धोनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि वह वापसी करेंगे या नहीं। फैन्स के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या धोनी एक बार फिर सीएसके की पीली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे।
रोल्स-रॉयस चलाते नजर आए धोनी
क्रिकेट से दूर, महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपना समय पूरी तरह परिवार और शौक पूरे करने में लगा रहे हैं। वह अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ वक्त बिता रहे हैं और पुराने दोस्तों से भी मुलाकात कर रहे हैं। रांची स्थित अपने घर में धोनी का ध्यान इन दिनों खासतौर पर उनकी बाइक और लग्ज़री कारों के कलेक्शन पर है। कारों के शौकीन धोनी को हाल ही में अपने घर से रोल्स-रॉयस कार के साथ बाहर निकलते हुए देखा गया।
इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची की सड़कों पर अपनी पुरानी नीली रंग की रोल्स-रॉयस चलाते नजर आ रहे हैं। यह 1980 मॉडल की रोल्स-रॉयस अपने क्लासिक लुक और दमदार मौजूदगी के लिए मशहूर है। इसे देखकर साफ लगता है कि यह कार भारत के सबसे सफल क्रिकेटरों और कप्तानों में से एक, धोनी की शैली और अंदाज़ से बिल्कुल मेल खाती है।
जैसे ही धोनी के रांची वाले घर के बड़े गेट खुले, बाहर खड़े लोग खुशी से झूम उठे। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वे धोनी को अपनी रोल्स-रॉयस चलाते हुए इतनी करीब से देख रहे हैं। फैन तुरंत गाड़ी की तरफ दौड़ पड़े ताकि अपने चहेते क्रिकेटर की एक झलक पा सकें। वायरल क्लिप में यह भी देखा जा सकता है कि 44 वर्षीय धोनी दाढ़ी बढ़ाए हुए नज़र आ रहे हैं, जो उनके नए लुक को और खास बना रहा है।
MS Dhoni with his vintage Rolls-Royce on the streets of Ranchi pic.twitter.com/svT4agvKwN
— Ne
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।