IPL 2027 से पहले शमी को बड़ा झटका! ट्रेड डील से हुआ 2 करोड़ का नुकसान

IPL 2027 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बड़ा ट्रेड हुआ है। मोहम्मद शमी और एम सिद्धार्थ राजस्थान में शामिल हुए हैं, वहीं सैम करन लखनऊ की टीम से जुड़ गए हैं। इस सौदे में शमी की फीस में 20 प्रतिशत की कटौती हुई है

अपडेटेड Nov 17, 2026 पर 6:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सैम करन एक बार फिर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में शामिल होंगे

IPL 2027 सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। वहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ गए हैं। वहीं इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर एम सिद्धार्थ भी राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए हैं। इस ट्रेड के साथ दोनों टीमों ने आगामी सीजन के लिए अपने स्क्वॉड में बदलाव कर दिया है। इस ट्रेड डील में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भारी नुकसान हुआ है।

शमी को हुआ नुकसान

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मोहम्मद शमी को 10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन अब उन्हें 8 करोड़ रुपये की संशोधित कीमत पर राजस्थान रॉयल्स को ट्रेड कर दिया गया है। इस सौदे के तहत शमी की सैलरी में 20 प्रतिशत की कमी हुई है। वहीं इस ट्रेड के तहत कुरेन को उनकी मौजूदा 2.4 करोड़ रुपये की फीस पर ही LSG में जगह मिली है।


शमी का प्रदर्शन

IPL 2026 में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन भले ही खास नहीं रहा, लेकिन वह अपनी तेज और सटीक गेंदबाजी से अब भी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बने हुए हैं। उनके पास अहम समय पर विकेट लेने की अच्छी क्षमता है। शमी ने अब तक IPL के 132 मैचों में 145 विकेट हासिल किए हैं। उनके राजस्थान टीम से जुड़ने से तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिलेगी। टीम के पास पहले से ही जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर जैसे तेज गेंदबाज मौजूद हैं, ऐसे में शमी के आने से भारतीय पेसर का एक मजबूत ऑप्शन भी जुड़ जाएगा।

वहीं, बाएं हाथ के स्पिनर एम सिद्धार्थ भी लखनऊ से राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए हैं। 27 वर्षीय सिद्धार्थ अपनी गेंदों को पावरप्ले में भी घुमाने की क्षमता रखते हैं। राजस्थान की टीम में वह रवि बिश्नोई के बैकअप के तौर पर उपयोगी साबित हो सकते हैं। सिद्धार्थ की फीस में किसी बदलाव की जानकारी नहीं दी गई है।

लखनऊ में शामिल हुए सैम करन

सैम करन एक बार फिर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में शामिल होंगे, जहां वह टॉम मूडी के साथ काम करेंगे। इस ट्रेड के तहत कुरेन को उनकी मौजूदा 2.4 करोड़ रुपये की फीस पर ही LSG में जगह मिली है। 28 वर्षीय इंग्लिश ऑलराउंडर के नाम IPL में 997 रन और 59 विकेट दर्ज हैं। हालांकि, IPL 2026 में वह मैदान पर नहीं उतरे थे, लेकिन लखनऊ की टीम को उनसे आगामी सीजन में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। कुरेन के आने से टीम की डेथ ओवरों में गेंदबाजी और आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की क्षमता को मजबूती मिल सकती है।

MS Dhoni Retirement: धोनी ने अचानक क्यों लिया IPL से रिटायरमेंट का फैसला? फ्रेंचाइजी ने बताया क्या हुई थी बातचीत

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।