Get App

ICC मीटिंग में मोहसिन नकवी की निकलेगी हेकड़ी! एशिया कप ट्रॉफी पर BCCI-PCB के बीच टकराव की संभावना

Mohsin Naqvi News: बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) को भेजे गए एक पत्र में मोहसिन नकवी ने कहा है कि वह 10 नवंबर को दुबई में एक समारोह आयोजित करने के इच्छुक हैं। वहां बीसीसीआई का प्रतिनिधि और भारतीय टीम का कोई भी उपलब्ध खिलाड़ी उनसे ट्रॉफी ले सकता है। लेकिन भारत ने नकवी के इस ऑफर को खारिज कर दिया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 22, 2025 पर 7:31 PM
ICC मीटिंग में मोहसिन नकवी की निकलेगी हेकड़ी! एशिया कप ट्रॉफी पर BCCI-PCB के बीच टकराव की संभावना
Mohsin Naqvi News: बीसीसीआई एशिया कप ट्रॉफी मामले को आईसीसी की बैठक में उठाने के संकेत दे चुका है

Mohsin Naqvi News: बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की अगले महीने होने वाली बैठक में टकराव की स्थिति बन सकती हैपीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के प्रमुख के तौर पर व्यक्तिगत रूप से भारत को एशिया कप ट्रॉफी सौंपने के अपने रुख से पीछे नहीं हट रहे हैं। BCCI एशिया कप ट्रॉफी सौंपे जाने के मुद्दे को ICC में जोर शोर से उठाने की तैयारी में है।

एशिया कप फिलहाल दुबई स्थित ACC के कार्यालय में है। भारतीय टीम ने 28 सितंबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल जीतने के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। 

रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई और अन्य ACC सदस्य देशों को भेजे गए जवाब में मोहसिन नकवी ने कहा है कि वह 10 नवंबर को दुबई में एक समारोह आयोजित करने के इच्छुक हैं। वहां बीसीसीआई का प्रतिनिधि और भारतीय टीम का कोई भी उपलब्ध खिलाड़ी उनसे ट्रॉफी ले सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने नकवी के इस ऑफर को खारिज कर दिया है।

नकवी ने अपने जवाब में लिखा, "एसीसी ट्रॉफी सही मायने में भारतीय क्रिकेट टीम की है। यह तब तक एसीसी मुख्यालय में रखी रहेगी जब तक बीसीसीआई का कोई पदाधिकारी किसी भी उपलब्ध खिलाड़ी के साथ एसीसी अध्यक्ष से इसे प्राप्त नहीं कर लेता।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें