IPL 2027 में मैदान पर खेलते दिखेंगे MS Dhoni? CSK के CEO ने दिया बड़ा अपडेट

45 साल के धोनी चोटों की वजह से इस साल आईपीएल का एक भी मैच नहीं खेल सके थे। इसके बावजूद टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि धोनी मैदान पर वापसी करने और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक और सीजन खेलने की पूरी कोशिश करेंगे। फैंस को भी उम्मीद है कि धोनी एक बार फिर पीली जर्सी में मैदान पर नजर आएंगे

अपडेटेड Oct 13, 2026 पर 5:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IPL 2026 में चोट के कारण धोनी एक भी मैच नहीं खेल सके

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चोट के कारण IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। अब फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या धोनी IPL 2027 में मैदान पर वापसी करेंगे या नहीं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने अगले साल धोनी के खेलने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ को भरोसा है कि धोनी में अभी भी क्रिकेट खेलने की ताकत बाकी है।

45 साल के धोनी चोटों की वजह से इस साल आईपीएल का एक भी मैच नहीं खेल सके थे। इसके बावजूद टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि धोनी मैदान पर वापसी करने और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक और सीजन खेलने की पूरी कोशिश करेंगे। फैंस को भी उम्मीद है कि धोनी एक बार फिर पीली जर्सी में मैदान पर नजर आएंगे।

चेन्नई के लिए अहम खिलाड़ी है धोनी


आने वाले IPL ऑक्शन से पहले जब CSK के सीईओ कासी विश्वनाथन से महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि खेलने या संन्यास लेने का फैसला धोनी पर ही छोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि धोनी जब भी चेन्नई आते हैं, तो अपने भविष्य को लेकर टीम को खुद जानकारी देते हैं।

कासी विश्वनाथन ने कहा कि, "धोनी के आगे खेलने या नहीं खेलने के बारे में उनसे ही सवाल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब भी धोनी चेन्नई आते हैं, तो वह टीम को अपने फैसले के बारे में बताते हैं। हालांकि, CSK के सीईओ को उम्मीद है कि धोनी आगे भी टीम के लिए खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि धोनी अभी भी एक खिलाड़ी हैं और उनके पास CSK के लिए खेलने का मौका है।"

साल 2026 में एक भी मैच नहीं खेले धोनी

IPL 2026 में चोट के कारण धोनी एक भी मैच नहीं खेल सके, लेकिन वह पूरे सीजन CSK के साथ रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे। पूर्व कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि टीम में बदलाव के दौर में धोनी का अनुभव युवा खिलाड़ियों के लिए काफी मददगार रहा। भले ही वह मैदान पर नहीं उतरे, लेकिन टीम के साथ उनकी मौजूदगी अहम रही।

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 में किसे मिलेगा मौका? संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी, प्लेइंग 11 पर टिकी नजरें

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।