WTC 2025-27 Points Table: वेस्टइंडीज को हराने के बाद न्यूजीलैंड को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में बड़ा फायदा मिला है। न्यूजीलैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में अब दूसरे स्थान पर आ गई है वहीं पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया बना हुआ है। न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 323 रन से जीत लिया। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को न्यूजीलैंड ने 2-0 से अपने नाम किया। तीसरे और आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर दूसरी पारी में सिर्फ 138 रन ही बना सकी। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 462 रन का बड़ा टारगेट रखा था, जिसे मेहमान टीम हासिल नहीं कर पाई। 2021 की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीत चुकी कीवी टीम ने इस तरह सीरीज का अंत दमदार जीत के साथ किया।
