IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी की चुनौती से निपटने को तैयार न्यूजीलैंड, तेज गेंदबाज ने युवा बल्लेबाज की तारीफ में पढ़े कसीदे

न्यूजीलैंड दौरे से पहले तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की। IPL में वैभव के खिलाफ खेल चुके फर्ग्यूसन ने उन्हें शानदार प्रतिभा बताया और कहा कि कम उम्र में लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाना बड़ी उपलब्धि है। भारत का न्यूजीलैंड दौरा अक्टूबर-नवंबर में होगा

अपडेटेड Oct 11, 2026 पर 4:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वैभव को खेलते देखना भी काफी दिलचस्प होगा

रत का न्यूजीलैंड दौरा इसी महीने अक्टूबर-नंवबर में शुरू होगा। वहीं दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं मुकाबले के लिए टीम का ऐलान हो गया है। वहीं इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। भारत और न्यूजीलैंड की सीरीज से पहले फर्ग्यूसन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। IPL में वैभव के खिलाफ खेल चुके फर्ग्यूसन ने कहा कि इतनी कम उम्र में उन्होंने शानदार खेल दिखाया है। उनका मानना है कि लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से भारतीय टीम में जगह बनाने वाले वैभव में आगे भी बड़ा प्रदर्शन करने की पूरी क्षमता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वैभव को खेलते देखना भी काफी दिलचस्प होगा

वैभव को लेकर क्या कहा

फर्ग्यूसन ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, 'वह IPL में वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ खेल चुके हैं और उनकी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ी को शानदार प्रतिभा बताते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में लगातार दो IPL सीजन में अच्छा प्रदर्शन करना बड़ी बात है।' फर्ग्यूसन ने कहा कि, 'वैभव के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम में उनका चयन बिल्कुल भी हैरान करने वाला नहीं है।' फर्ग्यूसन ने कहा कि, 'वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आने वाली चुनौती को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि, शायद यह वैभव सूर्यवंशी का न्यूजीलैंड में पहली बार खेलना होगा।मुझे पक्का नहीं पता कि उन्होंने पहले यहां क्रिकेट खेला है या नहीं। लेकिन हां, यह एक जबरदस्त सीरीज होने वाली है।'


कितने मैच खेलेगा भारत

भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर दो टेस्ट, पांच वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। इस सीरीज को लेकर फर्ग्यूसन ने भारतीय टीम की मजबूत क्षमता की तारीफ की और कहा कि अपनी जमीन पर भारत जैसी बड़ी टीम की मेजबानी करना न्यूजीलैंड के लिए शानदार अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि, 'भारतीय टीम की ताकत से सभी वाकिफ हैं, लेकिन न्यूजीलैंड में उनके खिलाफ खेलना और उन्हें यहां होस्ट करना बेहद रोमांचक रहने वाला है।'

आईपीएल खेलने से हुआ फायदा

35 साल के लॉकी फर्ग्यूसन का IPL में करीब 10 साल का अनुभव है। इस दौरान वह कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स समेत पांच टीमों के लिए खेल चुके हैं। फर्ग्यूसन का कहा कि, 'IPL में भारतीय खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और उनके खिलाफ मैदान पर उतरने से उन्हें भारतीय क्रिकेटरों के काम करने के तरीके को करीब से जानने का मौका मिला। इससे उन्होंने खिलाड़ियों की तैयारी, सोच और मैच के दौरान उनके नजरिए को बेहतर तरीके से समझा है।' फर्ग्यूसन ने कहा कि IPL में भारतीय खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलकर उन्हें उनकी तैयारी और सोच को समझने का मौका मिला। इस दौरान उनकी कई भारतीय खिलाड़ियों से अच्छी दोस्ती भी हुई।

IND vs WI 2nd T20I: वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा ओपनिंग का मौका? रांची में भिड़ेंगे भारत-वेस्टइंडीज, जानें कब और कहां देखें मैच

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।