वेस्टइंडीज और अमेरिका में पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन हुआ था। इसका फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। इस टूर्नामेंट में ओमान की टीम ने भी हिस्सा लिया, लेकिन उनका सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया। वहीं अब ओमान की क्रिकेट टीम और उनके बोर्ड के बीच 2024 टी20 वर्ल्ड कप की इनामी राशि को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। खिलाड़ियों का आरोप है कि टूर्नामेंट के दौरान तय की गई करीब 2.25 लाख डॉलर की राशि अब तक उन्हें नहीं मिली है।
कप्तान कश्यप प्रजापति की कप्तानी में ओमान की टीम ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप को अपने करियर का खास मौका माना। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ओमान की टीम ग्रुप-बी में शामिल थी और उन्हें ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिला। भले ही ओमान कोई मैच नहीं जीत सका, लेकिन इतनी बड़ी स्टेज पर खेलना खुद में ही एक उपलब्धि रहा। अब इन खिलाड़ियों को प्राइज मनी न मिलने का मुद्दा सामने आया है।
कश्यप प्रजापति ने क्या कहा
टीम के खिलाड़ी कश्यप प्रजापति ने बताया कि, "यह पूरा मामला उनकी जिंदगी को बहुत उलझा चुका है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिए गए, टीम से बाहर कर दिया गया और हालात ऐसे बन गए कि देश छोड़ना पड़ा। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आईसीसी खिलाड़ियों की मेहनत से कमाई गई इनामी राशि दिलाने में नाकाम क्यों रही और आखिर खिलाड़ियों के लिए अपनी बात रखने का कोई सुरक्षित मंच क्यों नहीं है।" ओमान क्रिकेट टीम के कप्तान कश्यप प्रजापति ने देश छोड़ दिया है और अब अमेरिका में नौकरी की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें यह फैसला वेतन न मिलने और आर्थिक परेशानियों के चलते लेना पड़ा।
कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया गया
ओमान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कश्यप प्रजापति ने बताया कि, "इनामी राशि को लेकर जारी विवाद ने उनकी लाइफ को बहुत मुश्किल बना दिया है। उन्होंने कहा कि इस विवाद की वजह से उनका टीम में स्थान छिन गया, कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिए गए और उन्हें मजबूरी में देश तक छोड़ना पड़ा। कश्यप प्रजापति ने कहा, "आईसीसी जैसे बड़े संगठन को आखिर खिलाड़ियों की मेहनत की कमाई दिलवाने में परेशानी क्यों हो रही है। साथ ही उन्होंने चिंता जताई कि खिलाड़ियों के पास अपनी बात कहने के लिए कोई सुरक्षित मंच भी नहीं है।"
ICC के नियमों के मुताबिक, "हर टूर्नामेंट खत्म होने के 21 दिन के भीतर सभी सदस्य बोर्डों को अपनी टीमों में इनामी राशि बांटनी होती है। लेकिन ओमान क्रिकेट बोर्ड ने अब तक ऐसा नहीं किया है।" कनाडा में हुई त्रिकोणीय सीरीज के दौरान ओमान की टीम ने इनामी राशि को लेकर अपनी चिंता जताई थी। इसके बाद जब ओमान में टी20 इमर्जिंग एशिया कप होना था, तब भी उन्होंने यही बात दोहराई।