Get App

IND vs PAK U19 Final: फाइनल में फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी-आयुष म्हात्रे, पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से दी मात

U19 Asia Cup Final: अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर खिताब जीत लिया। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे से बड़ी पारी की उम्मीद थी, मगर दोनों जल्दी आउट हो गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 21, 2025 पर 11:17 PM
IND vs PAK U19 Final: फाइनल में फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी-आयुष म्हात्रे, पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से दी मात
फाइनल मैच में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और पाकिस्तान ने बेहतरीन खेल दिखाकर खिताब जीत लिया

U19 Asia Cup Final: अंडर-19 मेंस एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच खेला गयादुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से मात दी हैभारत की टीम पूरे टूर्नामेंट में बिना हारे फाइनल तक पहुंची थी और ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को 90 रन से हराकर मजबूत दावेदार मानी जा रही थी। लेकिन फाइनल मैच में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और पाकिस्तान ने बेहतरीन खेल दिखाकर खिताब जीत लिया। वहीं इस मुकाबले में भारत को वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए

पाकिस्तान की शानदार बैटिंग

भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन ये फैसला उनके लिए सही साबित नहीं हुआ। पाकिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 347 रन बना दिए। शुरुआत में उनका एक बल्लेबाज़ जल्दी आउट हो गया, लेकिन समीर मिन्हास ने पारी को संभाल लिया। उन्होंने अहमद हुसैन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 137 रन जोड़े। मिन्हास ने शानदार खेल दिखाते हुए 113 गेंदों में 172 रन बनाए, जबकि अहमद ने 72 गेंदों पर 56 रन जोड़कर पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

भारत की ओर से गेंदबाजी में दीपेश देवेंद्रन सबसे सफल रहे और उन्होंने तीन विकेट झटके। वहीं हेनिल पैनल और खिलन पटेल को दो-दो विकेट मिले, जबकि कनिष्क चौहान ने एक विकेट लिया।

वैभव हुए फ्लॉप

348 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत को तेज और मजबूत शुरुआत की जरूरत थी, इसलिए सभी की नजरें 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे पर थीं। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बना कर रखा।  सूर्यवंशी 26 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जल्दी विकेट गिरने से भारत का स्कोर 59 रन पर 4 विकेट हो गया। इसके बाद बल्लेबाजी संभल नहीं पाई और पूरी टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही, जिससे लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें