IND vs PAK: बांग्लादेश के आधिकारिक रूप टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दी है। इस धमकी के दूसरे दिन पाकिस्तान बोर्ड ने वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान भी कर दिया है। अब पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड में हिस्सा लेगा या नहीं इस पर संशय बना हुआ है। इसी बीच पाकिस्तान का एक और ड्रामा शुरू हो गया है। पाकिस्तान के मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप स्टेज मैच के बायकॉट पर विचार कर रहा है।
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तान को ग्रुप A में नीदरलैंड्स, अमेरिका, नामीबिया और भारत के साथ रखा गया है।
पाकिस्तान कर सकता है बॉयकॉट
पाकिस्तान भारत के साथ होने वाले मैच को बॉयकॉट करने का विचार कर रहा है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, "ये उन कई ऑप्शन में से एक है, जिन पर पीसीबी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए विचार कर रहा है।" रिपोर्ट के मुताबिक, टूर्नामेंट से पूरी तरह हटना भी एक ऑप्शन है। इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच होने वाली बैठक में चर्चा की जाएगी। होम मिनिस्टर होने के नाते नकवी देश के सबसे ताकतवर नेताओं में गिने जाते हैं।"
इससे पहले पाकिस्तान बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अपना बयान जारी रखते हुए शनिवार को कहा कि टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर फैसला सिर्फ सरकार ही करेगी। उन्होंने कहा, “हम वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, यह फैसला सरकार लेगी। हमारे प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ इस समय देश से बाहर हैं। उनके लौटने के बाद उनसे सलाह ली जाएगी। सरकार का फैसला अंतिम होगा और वही माना जाएगा। अगर सरकार मना करती है, तो आईसीसी किसी दूसरी टीम को बुला सकती है।”
पीसीबी ने किया था बांग्लादेश का समर्थन
बांग्लादेश ने सुरक्षा करणों की वजह से भारत में आ कर खेलने से मना कर दिया थी। वहीं आईसीसी ने सुरक्षा जांच कराने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की चिंताओं को खारिज कर दिया। इसके बाद आईसीसी ने अपनी सुरक्षा और संचालन योजना साझा की और बीसीबी को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ही एकमात्र फुल मेंबर बोर्ड था, जिसने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की उस मांग का समर्थन किया। पाकिस्तान ने भारत के बाहर ग्रुप मैच कराने की बात कही गई थी।