Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला चर्चा है। इस मुकाबले के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में काफी हलचल मच गई है। पहले भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त दी इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया। इस घटना ने दोनों टीमों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया। वहीं अब पाकिस्तान इस मैच के रैफरी को टूर्नामेंट से हटाने की मांग कर रहा है। इसके साथ ही पाकिस्तान एशिया कप से हटने की भी धमकी दे रहा है।
