Palash Muchhal: म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में है। क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी की तैयारियां चल रही थीं। दोनों की शादी के रस्में भी शुरू हो चुकी थीं लेकिन उसी दौरान स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने की वजह से शादी को टाल दिया गया है। वहीं अब हर कोई ये जानना चाह रहा है कि दोनों की शादी कब होगी। मंधाना के साथ शादी टलने के बाद पलाश मुच्छल पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए। पलाश को उनके परिवार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर पलाश का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल अपनी मां अमिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। कई रिपोर्टों में कहा गया कि पलाश एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे।
कब थी स्मृति और पलाश की शादी
पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को होनी थी और सभी तैयारियां भी पूरे जोश में चल रही थीं। लेकिन अचानक स्मृति मंधाना के परिवार में मेडिकल इमरजेंसी आ गई, जिससे शादी से जुड़ी सारी रस्में रोकनी पड़ीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति के पिता को हार्ट अटैक जैसे लक्षण दिखने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इसके अगले दिन यह खबर भी आई कि पलाश की तबीयत खराब हो गई और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया गया।
शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें फैलने लगीं। कई लोग ये दावा करने लगे कि पलाश ने स्मृति के साथ धोखा किया है। हालांकि इस पर स्मृति और पलाश की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं स्मृति मंधाना ने अपने सोशल मीडिया से शादी से जुड़े सभी पोस्ट हटा दिए हैं, हालांकि पलाश के साथ पुरानी तस्वीरें अब भी उनकी प्रोफ़ाइल पर मौजूद हैं। हाल ही में दोनों ने अपने इंस्टाग्राम बायो में बुरी नज़र वाला इमोजी भी जोड़ लिया है। बता दें स्मृति और पलाश 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और करीब छह साल बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया था।