Get App

Gautam Gambhir: IPL 2026 के बाद शुरू होगी 2027 ODI वर्ल्ड कप की तैयारी, गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Gautam Gambhir: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि IPL 2026 सीजन के अंत तक भारत के पास वनडे विश्व कप 2027 की योजना तैयार हो जाएगी। गंभीर का यह बयान उस दिन के बाद आया, जब भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर T20 World Cup 2026 का खिताब जीत लिया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 9:21 AM
Gautam Gambhir: IPL 2026 के बाद शुरू होगी 2027 ODI वर्ल्ड कप की तैयारी, गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान
IPL 2026 के बाद शुरू होगी 2027 ODI वर्ल्ड कप की तैयारी

Gautam Gambhir: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि IPL 2026 सीजन के अंत तक भारत के पास वनडे विश्व कप 2027 की योजना तैयार हो जाएगी। गंभीर का यह बयान उस दिन के बाद आया, जब भारतीय टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर ICC Men's T20 World Cup 2026 का खिताब जीत लिया। बता दें कि टी20 विश्व कप का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम खेला गया था।

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम के लिए यह एक शानदार अभियान था, जिसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ एक मैच हारा और सेमीफाइनल के साथ-साथ फाइनल में भी अपने विरोधी टीम पर पूरी तरह से हावी रही। गंभीर ने बताया कि कोचिंग स्टाफ टूर्नामेंट के बाद आराम करेगा और फिर वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू करेगा।

देखने को मिलेगी उछाल भरी पिच

गंभीर ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में आयोजित होने वाले विश्व कप में कई उछाल भरी पिचें देखने को मिल सकती हैं। इसलिए टीम मैनेजमेंट इन परिस्थितियों में अच्छा परफॉर्मेंस करने वाले खिलाड़ियों की पहचान करने और IPL 2026 सीजन के अंत तक अपनी योजना और रणनीति को अंतिम रूप देने पर काम करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें